The accidental prime minister पर पूर्व PM मनमोहन सिंह हुए मौन, नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
The accidental prime minister पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल पर बनी फिल्म है और इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। इस बारे में मनमोहन सिंह से प्रतिक्रिया मांगी गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। The accidental prime minister. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के साथ ही विवाद भी खड़ा होने लगा है। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माता को पत्र लिखा है और रिलीज से पहले उन्हें फिल्म दिखाने की मांग की है। लेकिन जब इस बारे में खुद डॉ. मनमोहन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
#WATCH Former Prime Minister Dr.Manmohan Singh evades question on the film #TheAccidentalPrimeMinister pic.twitter.com/IkYeNibGSj
— ANI (@ANI) December 28, 2018
एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इस फिल्म 'The Accidental Prime Minister' के ट्रेलर पर चुप हैं तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे का कहना है कि 'फिल्म से विवादित सीन को हटाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यूथ कांग्रेस देश में कहीं भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी।'
ज्ञात हो कि यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब 'The Accidental Prime Minister' पर आधारित है। संजय बारू 10 साल तक UPA कार्यकाल में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार भी रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर स्पष्ट होता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरी सरकार पर कंट्रोल नहीं था। यह ट्रेलर में दिखाए गए एक डॉयलॉग सीन से भी स्पष्ट होता है। जिसमें संजय बारू एक कांग्रेस नेता से कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री के लिए काम करता हूं पार्टी के लिए नहीं। इस पर कांग्रेस नेता कहते हैं में लेकिन प्रधानमंत्री तो पार्टी के लिए काम करते हैं।
फिल्म के ट्रेलर स्पष्ट दिखता है कि अमेरिका के साथ परमाणु करार (Nuclear Deal) के मुद्दे पर डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मतभेद था। ट्रेलर में यह भी दिखता है कि डॉ. मनमोहन सिंह पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। डॉ. सिंह के इस्तीफे की पेशकश पर सोनिया गांधी कहती हैं, जब एक के एक बाद घोटाले सामने आ रहे हैं तो ऐसे में राहुल गांधी को कैसे जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ट्रेलर के एक सीन में डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी यह भी कहती हुई सुनाई देती हैं कि आखिर पार्टी कब तक इन्हें (मनमोहन सिंह) को बदनाम कराएगी, आप कुछ कहते क्यों नहीं।