Move to Jagran APP

मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामित

राज्यसभा के अध्यक्ष व उपराष्ट्रपति ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को वित्त संबंधी संसद की स्थायी समिति का सदस्य के लिए नामित किया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:50 PM (IST)
मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामित
मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामित

नई दिल्ली, पीटीआइ। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को वित्त संबंधी संसद की स्थायी समिति के सदस्य के लिए नामित किया है।

loksabha election banner

राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार नायडू ने दिग्विजय सिंह के स्थान पर मनमोहन सिंह जो कि अभी राज्यसभा के सदस्य हैं उनको वित्त संबंधी संसद की समिति का सदस्य नामित किया है। इसके साथ ही नायडू ने राज्य सभा के सदस्य दिग्विजय सिंह को शहरी विकास की समिति का सदस्य नामित किया है। 

सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए दिग्विजय सिंह ने वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दिया है। बता दें कि मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के बीच देश के वित्त मंत्री थे। इस साल जून में समाप्त हुए राज्य सभा के कार्यकाल में वो सितंबर 2014 से मई 2019 तक पैनल के सदस्य रह चुके हैं।

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह को अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया था। पिछले कार्यकाल में पैनल ने विभिन्न विवादास्पद मुद्दों जैसे विमुद्रीकरण और जीएसटी को विचार-विमर्श के लिए उठाया था। इस दौरान मनमोहन सिंह ने बहुत सक्रिय भूमिका निभाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.