Move to Jagran APP

Manipur Election 2022: वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- राज्य का विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Tue, 15 Feb 2022 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM (IST)
Manipur Election 2022: वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- राज्य का विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है
वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना फोटो: एएनआई

नई दिल्ली, एएनआइ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आज जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं वो आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं। अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है। मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों, JD(S) के साथ गठबंधन किया है। पिछले पांच साल में कांग्रेस के 16 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। अफस्पा को खत्म करना मणिपुर में कांग्रेस का अहम चुनावी एजेंडा है।

प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली के दौरान जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा, मणिपुर के लिए कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है। मणिपुर में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की मांगों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, मणिपुर में नौकरियां पैदा करने का समय आ गया है। हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

प्रियंका गांधी ने मणिपुर के लिए कांग्रेस के एजेंडे को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस विकास और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर है। पिछले पांच वर्षों की राजनीति ने आपको चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी और प्रगतिशील गठबंधन विकास के लिए पहल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मणिपुरी समाज के सभी वर्गों की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी भत्ता और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करना पार्टी के एजेंडे में है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में संशोधन किया है। पहले चरण का मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा। जबकि, दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.