Move to Jagran APP

मणिपुर कैबिनेट में फेरबदल की अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हटाए तीन मंत्री

मणिपुर में कैबिनेट फेरबदल की अफवाहों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद से तीन मंत्रियों को हटा दिया है। हटाए गए तीन कैबिनेट सदस्य कृषि और पशुपालन मंत्री वी हंगखेलियन सामाजिक कल्याण और सहयोग मंत्री निमचा किपगेन और शिक्षा श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 03:34 PM (IST)
मणिपुर में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मंत्रिपरिषद से हटाए तीन मंत्री।

इम्फाल, एएनआइ। मणिपुर में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को तीन मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटा दिया। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र के अनुसार सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।  हटाए गए तीन कैबिनेट सदस्य कृषि और पशुपालन मंत्री, वी हंगखेलियन, सामाजिक कल्याण और सहयोग मंत्री, निमचा किपगेन, और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री, राधेश्याम सिंह हैं।

loksabha election banner

 जानकारी के लिए बता दें कि विशेष रूप से, सीएम और राज्य भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह हाल ही में दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। राज्यपाल एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि 23 सितंबर, 2020 के आपके पत्र के संदर्भ में, मैंने मंत्रिपरिषद से निम्नलिखित मंत्रियों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रस्तावित बदलावों पर चर्चा की थी।

सिंह को अब अपने मंत्रिमंडल में कुछ नए मंत्रियों को शामिल करने की संभावना है। इससे पहले अगस्त में, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ध्वनि मत के माध्यम से विश्वास प्रस्ताव जीता था। वोट के साथ, सिंह ने सदन में 28-16 जीतकर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को बनाए रखा।

मणिपुर कैबिनेट में मंत्री कोरोना पॉजिटिव 

वहीं, दूसरी तरफ मणिपुर कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री निमचा किपगेन भी कोरोना से संक्रमित हो गई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। इसकी जानकारी देते हुए निमचा ने कहा था कि जो लोग भी उनके संरप्क में आए हैं वो एक बार अपनी जांच जरुर करवा लें। 

 किपगेन ने फेसबुक पर लिखा कि कुछ दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखे जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा मैं उन लोगों से आग्रह करती हूं कि  हाल में जो लोग मेरे संपर्क में आए वे खुद को आइसोलेट कर जल्दी से जल्द  कोरोना टेस्ट करा लें।

ये भी पढ़ें: रूस में कोरोना को रोकने का प्रयास जारी, विदेश से वापस लौट रहे लोगों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने तक रहने होगा सेल्फ आइसोलेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.