Move to Jagran APP

मल्लिकार्जुन खड़गे 26 Oct को संभालेंगे कांग्रेस की कमान, विशेष कार्यक्रम में सौंपा जाएगा जीत का प्रमाणपत्र

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। राजनीतिक संदेश देने के साथ इस मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह भी पढ़ें...

By Jagran NewsEdited By: Krishna Bihari SinghPublished: Thu, 20 Oct 2022 09:21 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2022 09:21 PM (IST)
मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान संभालेंगे।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। राजनीतिक संदेश देने के साथ इस मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विधायक दल के नेताओं से लेकर सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में ही खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा और इसके साथ ही उनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

दिग्‍गजों को भेजा गया आमंत्रण

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के तमाम नेताओं को 26 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर होने वाले इस समारोह में आने का आमंत्रण भेजा है। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों के अलावा सांसदों, राज्यों के मंत्रियों से लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों को भी न्योता दिया गया है।

पांच साल का होगा कार्यकाल 

इस समारोह के दौरान कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी औपचारिक रूप से कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व की कमान खड़गे को सौंप देंगी। खड़गे का कार्यकाल पांच साल का होगा।

टूटेगा यह रिकार्ड 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में खड़गे ने 7,897 वोट हासिल कर शशि थरूर को हराया था। थरूर को 1,072 वोट मिले थे। खड़गे के कांग्रेस की कमान थामने के साथ ही 24 साल बाद पार्टी अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर चला जाएगा।  

भाजपा ने लगाया यह आरोप

इस बीच भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप अध्यक्ष पद के चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। भाजपा आइटी सेल के राष्ट्रीय मीडिया सेल प्रमुख अमित मालविया ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के पूरे चुनाव की प्रक्रिया पर ही सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि हेरफेर करके मल्लिकार्जुन खड़गे को जिताया गया है, ताकि उनके जरिये गांधी परिवार का पार्टी पर नियंत्रण बना रहे। कांग्रेस मौजूदा वक्‍त में भी यूपीए सरकार के मनमोहन सिंह के फार्मूले को मल्लिकार्जुन खड़गे पर आजमा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.