विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शरद पवार को केंद्रीय मंत्री का ऑफर, NCP अध्यक्ष बोले- अजित हमारे नेता...', आखिर क्या गेम खेल रही पवार फैमिली?

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 25 Aug 2023 11:45 AM (IST)

Maharashtra Politics एनसीपी में सियासत चरम पर है। एक ओर जहां अजित पवार ने पार्टी से बगावत की है तो ...और पढ़ें

Maharashtra Politics एनसीपी में सियासी हलचल तेज।
Maharashtra Politics एनसीपी में सियासी हलचल तेज।

HighLights

  1. एनसीपी में हियासी हलचल तेज।
  2. शरद पवार बोले- अजित हमारी पार्टी के ही नेता।
  3. सुप्रिया सुले बोलीं- अजित ने बस अलग कदम उठाया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra Politics महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है। अजित पवार की एनसीपी से बगावत के बाद अब नित नए दिन बड़ी बातें सामने आ रही है। हाल ही में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने बड़ा दावा किया था कि उनकी पार्टी में कोई टूट नहीं है। इसी बीच आज शरद पवार ने भी उन्हीं के बयान को दोहराया है। 

इससे पहले भी ऐसे कई ऐसी चीजें घटी हैं, जिससे पवार फैमिली की गेम को समझना मुश्किल हो गया है। कभी अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंच जाते हैं तो कभी प्रफुल्ल पटेल अजित के सीएम बनने की बात कहते हैं।  

शरद पवार ने क्या कहा?

शरद पवार ने आज बयान दिया कि एनसीपी में कोई फूट नहीं है। उन्होंने कहा कि अजित पवार उनकी पार्टी के नेता हैं और रहेंगे। पवार ने इसी के साथ कहा कि उनके कुछ नेताओं के मतभेद हुए हैं, लेकिन मनभेद नहीं है।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि जब कोई पार्टी का बड़ा राष्ट्रीय समूह पार्टी से अलग हो जाता है तो फूट कही जा सकती है, लेकिन ऐसा एनसीपी में नहीं हुआ है।

सुप्रिया सुले क्या बोलीं?

एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले के बयान के बाद भी ये समझना मुश्किल है कि पार्टी के नेता अगला कदम क्या उठाने वाले हैं। दरअसल, सुप्रिया ने कहा कि अजित पवार एनसीपी के ही नेता है। उन्होंने कहा कि अजित ने केवल अलग कदम उठाया है, लेकिन वो एनसीपी के ही नेता हैं।

शरद पवार को केंद्रीय मंत्री का ऑफर

दरअसल, अजित पवार बगावत के बाद भी कई दफा चाचा शरद से मुलाकात कर चुके हैं। जिसके बाद से कई कयास लग रहे हैं। एक अखबार ने पृथ्वीराज चव्हाण के हवाले से दावा किया है कि भाजपा ने अजित के जरिए शरद पवार को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है।

इसके अलावा सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को भी मंत्री बनाने की पेशकश की गई है।

क्या लग रहे कयास?

अजित और शरद पवार की बार-बार हो रही मुलाकात के बाद ये दो कयास लग रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि या तो अजित फिर एनसीपी में वापसी करते हुए I.N.D.I.A गठबंधन में आएंगे या शरद पवार भाजपा में शामिल होकर पासा पलट सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।