विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या इंडी गठबंधन को धोखा देंगे शरद और उद्धव गुट? फडणवीस की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई

Published: Fri, 22 Aug 2025 03:40 PM (IST)

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल है क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। यह ...और पढ़ें

सीएम फडणवीस ने आज शरद पवार और उद्धव ठाकरे से की मुलाकात।
सीएम फडणवीस ने आज शरद पवार और उद्धव ठाकरे से की मुलाकात।

HighLights

  1. सीएम फडणवीस ने आज शरद पवार और उद्धव ठाकरे से की मुलाकात।
  2. उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के लिए फडणवीस ने मांगा समर्थन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बड़ी हलचल देखने को मिली है। शुक्रवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है।

दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एमवीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई होते देखा जा रहा है। सीएम ने खुद बताया है कि इस मुलाकात के पीछे की वजह क्या रही...

सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगने पहुंचे फडणवीस

बता दें कि अगले महीने होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों नेताओं से भेट की। जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट इंडी गठबंधन का साथ छोड़ इस उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देगा?

उपराष्ट्रपति चुनाव में किसे साथ जाएगा MVA?

शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने उद्धव ठाकरे जी और शरद पवार जी से बात की और उनसे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल (सीपी राधाकृष्णन) की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उद्धव जी ने मुझसे कहा कि वह चर्चा करेंगे और मुझे बताएंगे। शरद पवार जी ने कहा कि उन्हें विपक्ष द्वारा उतारे गए उम्मीदवार के साथ जाना होगा।

संजय राउत ने कहा- राजनाथ सिंह का फोन आया था

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को फोन किया था और उनसे एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया।

एमवीए में शामिल हैं ये दल

बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस के साथ एनसीपी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं। ये तीनों दल राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल भारत के घटक हैं।

एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया है अपना उम्मीदवार

बता दें कि वर्तमान में एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ने इस पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी' विवाद: राहुल गांधी के दावों की हो SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में फिर होगा खेला! राज ठाकरे-फडणवीस की मुलाकात पर क्या बोले अजित पवार?