विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वोट चोरी' विवाद: राहुल गांधी के दावों की हो SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 21 Aug 2025 11:45 PM (IST)

मतदाता सूची में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों की एसआइटी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर ...और पढ़ें

वोट चोरी पर राहुल गांधी के दावों की हो एसआइटी जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका (फाइल फोटो)
वोट चोरी पर राहुल गांधी के दावों की हो एसआइटी जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस सदस्य और वकील रोहित पांडे ने याचिका दायर की है
  2. मामले की जांच शीर्ष अदालत के पूर्व जज की अध्यक्षता में कराई जाने की मांग

एएनआई, नई दिल्ली। मतदाता सूची में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों की एसआइटी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

याचिका में कहा गया है कि मामले की जांच शीर्ष अदालत के पूर्व जज की अध्यक्षता में कराई जानी चाहिए। कांग्रेस सदस्य और वकील रोहित पांडे ने याचिका दायर की है।

इसमें मतदाता सूचियों की तैयारी, रखरखाव और प्रकाशन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग को बाध्यकारी दिशा-निर्देश बनाने और जारी करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है, जिसमें डुप्लिकेट या फर्जी प्रविष्टियों का पता लगाने और रोकथाम के लिए तंत्र भी शामिल है।

न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन होने तथा मतदाता सूचियों का स्वतंत्र ऑडिट पूरा होने तक मतदाता सूचियों में कोई और संशोधन या अंतिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए।