विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra News: महाविकास अघाड़ी सरकार का जाना तय! शिवसेना नेता संजय राउत ने दिए संकेत

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 22 Jun 2022 12:01 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jun 2022 01:52 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार का जाना तय लग रहा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इसके ...और पढ़ें

महा विकास अघाड़ी सरकार का जाना तय!
महा विकास अघाड़ी सरकार का जाना तय!

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से छुट्टी तय दिख रही है। यानी महाविकास अघाड़ी सरकार की विदाई लगभग तय हो गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को एमएलसी चुनाव के बाद हुआ सियासी संग्राम अभी भी जारी है। बगावत का झंडा उठाने वाले कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर मुंबई से गुजरात के सूरत गए और फिर वहां से असम के गुवाहाटी चले गए। अभी शिंदे समेत सभी बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए हैं। साफ है उद्धव ठाकरे की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है और अब महा विकास अघाड़ी सरकार का आखिरी वक्त आ गया है।

सरकार बचाने के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन पुरजोर कोशिश भी कर रहा है। गठबंधन में शामिल पार्टी एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पार्टी नेताओं से बैठकें कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद महा विकास अघाड़ी की सरकार की विदाई तय लग रही है। इसके संकेत पार्टी नेता संजय राउत ने भी दिए हैं।

सत्ता जाती है तो जाए- संजय राउत

शिवसेना गठबंधन वाली सरकार की विदाई के संकेत खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी दिए हैं। बुधवार सुबह पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना। मैंने आज सुबह उनसे एक घंटे तक बातचीत की और पार्टी प्रमुख को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। सत्ता जाती है तो जाए, हम एकनाथ शिंदे को नहीं छोड़ सकते।

विधानसभा भंग होने के संकेत

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उउन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।'

आदित्य ठाकरे ने चेंज नहीं किया ट्विटर पर बायो

राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा ट्विटर अकाउंट पर बायो चेंज किए जाने की खबर अफवाह निकली। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने ट्विटर पर अपने बायो से मंत्री पद को हटा दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में मंत्री पद का जिक्र किया ही नहीं था। आदित्य ने इंस्टाग्राम पर अपने मंत्री पद का जिक्र किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।