Political Reaction on Maharashtra Election: सुप्रिया सुले ने बेहतर परिणाम के लिए जनता का आभार व्यक्त किया
Maharashtra की 288 सीटों के लिए मतगणना जारी है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। नेताओं ने दावे करने भी शुरू कर दिए हैं। इसपर पढ़ें Political reaction
नई दिल्ली, एजेंसी। Maharashtra Election Result 2019: राज्य की 288 सीटों के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है। रुझानों के अनुसार भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठगंधन एक बार फिर बुरी तरह से हार की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच रुझानों को देखते हुए राजनेताओं की प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। चलिए जानें किस नेता ने विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों पर क्या कहा...?
महाराष्ट्र चुनाव में बेहतर नतीजों को देख NCP की सुप्रिया सुले ने कहा कि आज देश में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि, किसानों का मुद्दा बड़ी चुनौतियां हैं। मुख्य मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से बता रहा है कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो लोगों की समस्याओं को बेहतर समझे और उसपर अच्छा काम करे। उन्होंने आगे कहा कि मैं लोगों के विश्वास की सराहना करती हूं। हममें विश्वास दिखाने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का पूर्ण आभार व्यक्त करती हूं।
Supriya Sule, NCP: Today the country is stressing is about economy, unemployment, price rise, farmers' issue being big challenges. Core issues are being left out.This mandate clearly tells you that people want somebody who will deliver superior results. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/3IP9HfeOL1 — ANI (@ANI) October 24, 2019
मतगणना जारी है और रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं। ऐसा होता है कभी-कभी। हम गठबंधन को आगे बढाएंगे। भाजपा-शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर सहमत हुए हैं।'
राहुल नर्वेकर (कोलाबा से भाजपा कैंडिडेट) का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन 220 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
BJP's Colaba candidate Rahul Narvekar: BJP-Shiv Sena together will win more than 220 seats in #MaharashtraElectionResults2019 pic.twitter.com/VaOka4z5oB — ANI (@ANI) October 24, 2019