विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्‍ट्र के सियासी संकट में अब तक क्‍या-क्‍या हुआ, बागी विधायक गुवाहाटी शिफ्ट; जानिए पूरा घटनाक्रम

By TilakrajEdited By:
Published: Wed, 22 Jun 2022 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 09:42 AM (IST)

महाराष्‍ट्र की महाविकास अघाड़ी की सरकार अपने पांच साल पूरा करेगी इस पर ज्‍यादातर लोगों को संदेह था। यही वजह ...और पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महराष्‍ट्र कैबिनेट की बैठक बुलाई
Maharashtra Political Crisis: मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महराष्‍ट्र कैबिनेट की बैठक बुलाई

नई दिल्‍ली, जेएनएन। महाराष्‍ट्र की सरकार संकट में नजर आ रही है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ सभी विधायक गुजरात के सूरत से गुवाहाटी में शिफ्ट हो गए हैं। शिंदे ने शर्त रखी है कि यदि शिवसेना महाविकास अघाड़ी से अलग होकर भाजपा के साथ आए तो वह पार्टी का साथ देने के लिए तैयार हैं।

साथ ही उन्‍होंने कहा कि हम बालासाहब के पक्के शिवसैनिक हैं जिन्होंने हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। हम सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे और सत्ता के लिए बालासाहब और आनंद दिघे की शिक्षाओं को कभी नहीं भूलेंगे।

महाराष्‍ट्र की महाविकास अघाड़ी की सरकार अपने पांच साल पूरा करेगी, इस पर ज्‍यादातर लोगों को संदेह था। यही वजह है कि पिछले ढाई साल में तीन पर सरकार पर संकट के बादल मंडरा चुके हैं। सीएम उद्धव ठाकरे हालांकि एक बार फिर कह रहे हैं कि सरकार बनी रहेगी, लेकिन उनके लिए इस बार संकट को टालना मुश्किल हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि महाविकास अघाड़ी की सरकार पर कैसे संकट के बाद छाए और अब तक क्‍या-क्‍या हुआ!

ऐसे चला घटनाक्रम

  • सोमवार दोपहर: एमएलसी चुनाव के दौरान शिंदे को मुख्यमंत्री उद्धव के कार्यालय में नहीं जाने दिया गया। शिंदे ने बाहर कार में बैठकर काफी देर इंतजार किया।
  • सोमवार शाम: शिंदे ने कुछ विधायकों को साथ लिया और अपने आवास पर पहुंच गए। फिर कुछ विधायक सूरत रवाना हो गए। देर रात शिंदे भी कुछ अन्य विधायकों के साथ वहां पहुंच गए।
  • सोमवार रात: पार्टी नेतृत्व को कुछ सुगबुगाहट लगी और उद्धव ने वरिष्ठ नेताओं को अपने आवास पर बुलावा भेजा। बैठक में शिंदे समेत कई विधायक नदारद रहे।
  • मंगलवार सुबह: खबर सामने आई कि शिंदे और अन्य विधायक सूरत के होटल में ठहरे हैं।
  • मंगलवार दोपहर: उद्धव ने पार्टी नेताओं और विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने शिंदे से मिलने अपने प्रतिनिधि भी सूरत भेजे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
  • मंगलवार शाम: उद्धव ने शिंदे से फोन पर बात की। बातचीत 10 मिनट चली और कोई हल नहीं निकल पाया।
  • मंगलवार रात: शिवसेना ने शिंदे को विधानसभा में विधायक दल के नेता पद से हटाकर उनकी जगह अजय चौधरी को जिम्मेदारी दे दी।
  • मंगलवार देर रात: सीएम उद्धव ठाकरे के घर पर महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई। बैठक में खत्म होते ही सभी शिवसेना विधायकों को अब वर्ली के एक होटल में शिफ्ट किया गया।
  • बुधवार सुबह: शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ सूरत से असम के गुवाहाटी पहुंचे और होटल रेडिसन ब्‍लू में ठहरे हुए हैं। होटल के बाद कड़ी सुरक्षा देखी जा रही है।
  • बुधवार सुबह: गुवाहाटी पहुंचकर शिंदे ने कहा है कि शिवसेना के 40 विधायक मेरे साथ हैं। हम लोग बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महराष्‍ट्र कैबिनेट की बैठक बुलाई है। ये बैठक दोहपर एक बजे होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।