Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ये एग्जिट पोल लेकर आए महाराष्ट्र में BJP गठबंधन के लिए बुरी खबर! पढ़ें MVA को मिल रही कितनी सीटें

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:33 PM (IST)

    महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हो चुका है। शाम 6 बजे सभी सीटों पर वोटिंग खत्म हुई। 23 नंवबर को वोटों की गिनती की जाएगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि इलेक्टोरल एज का एग्जिट पोल महाविकास आघाड़ी गठबंधन के लिए राहत भरी खबर लाया है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के नतीजे आए (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कुछ एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। राज्य में महाविकास आघाड़ी की सरकार बन सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में महायुति को झटका!

    इलेक्टोरल एज महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिखा रहा है। इलेक्टोरल एज के मुताबिक, राज्य में महाविकास आघाड़ी गठबंधन को 150 सीटें मिल सकती है। वहीं, बीजेपी वाली महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 20 सीटें जाती दिखाई जे रही हैं।

    क्या कहता है SAS का एग्जिट पोल?

    वहीं, एक और एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। SAS के मुताबिक, राज्य में सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 127 से 135 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 147-155 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 10-13 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    एग्जिट पोल में महायुति और एमवीए को कितनी सीटें?

    आपको बता दें कि MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति सरकार बना सकती है। महायुति को 150-170, एमवीए को 110-130 और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, Chanakya Strategies के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 152 से 160, एमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 6 से 8 सीटें जाने का अनुमान है।

    Poll Diary के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में महायुति को 150 से 170, एमवीए गठबंधन को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें जाने का अनुमान है। P-Marq के एग्जिट पोल में भी महायुति की सरकार बन सकती है। महायुति को 137 से 157, एमवीए गठबंधन को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें जाने का अनुमान है।

    Peoples Pulse एग्जिट पोल के अनुसार, महराष्ट्र में महायुति को 150 से 170, एमवीए गठबंधन को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 08 से 10 सीटें जाने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें:

    Maharashtra Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? 5 एग्जिट पोल के परिणाम आए सामने, एक में MVA को बढ़त

    महाराष्ट्र चुनाव: बीड के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत, पोलिंग बूथ पर आया हार्ट अटैक