Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eknath Shinde Live: 'महाराष्ट्र में बीजेपी से होगा अगला मुख्यमंत्री', एकनाथ शिंदे का बड़ा एलान

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 04:02 PM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत हासिल हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का एलान नहीं किया है। इस बीच भाजपा सूत्रों ने कहा उन्हें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। एक सूत्र ने कहा हम किसी समयसीमा पर विचार नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में दो हफ्ते लग गए।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के निवर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वो जल्द बड़ा एलान कर सकते हैं। शिंदे ने पीसी में कहा कि मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। शानदार जीत के लिए जनता को धन्यवाद देता हूं। ये ढाई साल मेरे लिए ऐतिहासिक रहे। मैं महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करूंगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमने लाडली बहना योजना पर काम शुरू किया। सरकार ने हर नागरिक के लिए काम किया। शिंदे ने इस दौरान बीजेपी नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने हमेशा मेरा साथ दिया।

    हमें केंद्र सरकार से काफी मदद मिली। हमारे बीच कोई बात नहीं है। हम सभी एनडीए का हिस्सा हैं। जो भी निर्णय होगा, वो मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी।

    शिंदे ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। 

    कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?

    बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत हासिल हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का एलान नहीं किया है। जहां भाजपा टॉप पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चाहती है, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना अपने नेता एकनाथ शिंदे के पक्ष में है। भाजपा सीएम चेहरे को लेकर मतभेदों को दूर करने अपने सहयोगी के साथ पर्दे के पीछे लगातार बातचीत कर रही है।

    जबकि विपक्ष महायुति की तरफ से अपने मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर सवाल उठा रहा है, इस बीच भाजपा सूत्रों का कहना है कि उन्हें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। एक सूत्र ने कहा, "हम किसी समयसीमा पर विचार नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में दो हफ्ते लग गए।"

    मिलकर फैसला लेंगे, जल्द देंगे जवाब- देवेंद्र फडणवीस

    सीएम चेहरे के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहते हैं। इसका जवाब जल्द ही दिया जाएगा। महायुति के तीनों दलों के सभी वरिष्ठ सदस्य मिलकर इस पर फैसला ले रहे हैं।'

    मुख्यमंत्री पद के अलावा बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेताओं को मंत्री पद पर भी सहमति बनानी होगी। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा, जिसने महायुति के 230 के स्कोर में से 132 सीटें जीतीं, आधे मंत्री पदों पर दावा करने की संभावना है, बाकी सहयोगी दलों के लिए छोड़ देगी।

    'हम चाहते हैं कि सीएम शिवसेना से हो'

    वहीं थोड़ी देर में एकनाथ शिंदे सीएम पद पर एलान करेंगे। शिवसेना नेता संजय शिरसाट का कहना है, ''हम चाहते हैं कि सीएम शिवसेना से हो।' हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और मुझे विश्वास है कि टॉप नेताओं का भी उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।' आप देख पाएंगे महाराष्ट्र में नई सरकार अधिकतम 2 दिसंबर तक बन जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह भव्य पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, इसलिए मुझे लगता है कि यह वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने की संभावना है।

    2022 में एकनाथ शिंदे के साथ क्या हुआ था?

    जब 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के कारण उद्धव ठाकरे सरकार गिर गई, तो विधानसभा में अधिक संख्यात्मक पकड़ होने के बावजूद भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए उनका समर्थन किया था। फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री की भूमिका स्वीकार कर ली थी। इस बार, चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, बीजेपी यह पद अपने सहयोगी के पास नहीं जाने देगी, इसकी संभावना नहीं है। भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता फडणवीस को टॉप भूमिका में देखना चाहते हैं। ऐसा पता चला है कि भाजपा का वैचारिक अभिभावक आरएसएस भी नागपुर दक्षिण पश्चिम विधायक का समर्थन कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से MVA सहमत नहीं , कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट के नेता EVM-VVPAT के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन