महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: Congress और NCP के बीच नहीं तय हुआ सीटों का फार्मूला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों पर बात अभी नहीं बन पाई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के साथ चर्चा की गई। एनसीपी के साथ गठबंधन पर बातचीत लगभग समाप्त हो चुकी है, सीटों पर चर्चा अभी बाकी है। इसके साथ ही चौहान ने कहा कि वंचित बहुजन अगाड़ी पार्टी के साथ गठंबधन के लिए विकल्प खुला है।
बता दें कि साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा कमजोर हुई है। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद लगभग ज्यादातर चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछले विधानसभा की बात करे तो कांग्रेस को 42 तो शरद यादव कि NCP को 41 सीटें मिली थी।