विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sun, 21 Jul 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) की मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

MP: आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
MP: आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 नईदुनिया, भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) की मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। भोपाल के गांधी भवन में रविवार को आयोजित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित सभी करीब दो दर्जन पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नाम पदाधिकारियों ने पत्र लिखा, जिसमें सभी ने हस्ताक्षर किए हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने गांधी भवन में बैठक बुलाई थी।

बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पिछले सात महीने से सुनियोजित तरीके से मध्य प्रदेश संगठन को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जाता है कि इस्तीफों को लेकर आप पदाधिकारियों का कहना था कि गोपाल राय संगठन मंत्री पंकज सिंह के साथ मिलकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। उनके कहने पर पंकज सिंह द्वारा आलोक अग्रवाल के खिलाफ काम किया जा रहा था। 17 दिसंबर 2018 को जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई तो कुछ कार्यकर्ताओं की मदद से बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन कराया गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।