विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍य प्रदेश के निर्दलीय MLA बनना चाहते हैं गृहमंत्री, होली के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 09 Mar 2020 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 12:43 PM (IST)

मध्‍य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच प्रदेश के एक निर्दलीय उम्‍मीदवार सुरेंद्र सिंह शेरा ने संकेत दिया ...और पढ़ें

मध्‍य प्रदेश के निर्दलीय MLA बनना चाहते हैं गृहमंत्री, होली के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव
मध्‍य प्रदेश के निर्दलीय MLA बनना चाहते हैं गृहमंत्री, होली के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव

भोपाल, एएनआइ। मध्‍य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच प्रदेश के एक निर्दलीय उम्‍मीदवार सुरेंद्र सिंह शेरा ने संकेत दिया है कि होली के बाद उन्‍हें गृह मंत्रालय दिया जाने वाला है। हालांकि, विधायक ने साफ कर दिया कि अभी तक इस बारे में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के तीन और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सहित कुछ अन्य विधायक इन दिनों सियासी मोल-तोल में जुटे हैं।

दरअसल, मध्‍य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों काफी उलथ-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह करार दिया था। अब सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस निर्दलीय उम्‍मीदवार सुरेंद्र सिंह शेरा को कोई बड़ा मंत्रालय होली के बाद दे सकती है। जब सुरेंद्र सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'देखिए, मैं गृह मंत्री प्राप्त करना चाहूंगा, लेकिन अभी तक मुख्‍यमंत्री (कमलनाथ) के साथ इस बारे में चर्चा नहीं की है।'

बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम से सटे तावडू में स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में मंगलवार रात करीब 11 बजे मध्यप्रदेश नंबर की गाड़ियों से मध्यप्रदेश के आठ विधायक पहुंचे। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को होटल में रखा है। इसके बाद रात में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह होटल पहुंच गए थे।

सूत्रों की मानें तो 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अमली जामा पहनाया जा सकता है। इस बीच प्रदेश की सियासत में पर्दे के पीछे से शह और मात का खेल जारी है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ पर मंत्रिमंडल विस्तार का दबाव बढ़ रहा है, पार्टी के ही कई असंतुष्ट और वरिष्ठ विधायक कैबिनेट में शामिल होने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बसपा और सपा के तीन और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सहित कुछ अन्य विधायक भी हैं जो सियासी मोल-तोल में जुटे हैं। कांग्रेस के जो तीन विधायक अचानक लापता हो गए हैं, उनमें से बिसाहूलाल सिंह रविवार की देर शाम पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल हनी के साथ बेंगलुरु से लौट आए हैं। उनके बेटे ने भोपाल के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना ने अपनी 'लोकेशन' सार्वजनिक नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।