ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने को बुआ यशोधरा ने बताई 'घर वापसी', नटवर सिंह बोले- फैसले से हैरान नहीं
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा देने को यशोधरा राजे सिंधिया ने शुशी जताई। वहीं पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि वह इससे नाराज नहीं हैं।
नई दिल्ली, एजेंसियां। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच होली पर कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले को लेकर भाजपा नेता और उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वे इससे बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई देती हैं। यह घर वापसी है। माधवराव सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ से की थी। कांग्रेस में ज्योतिरादित्य की उपेक्षा की जा रही थी।
वहीं पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी से निष्कासित करने का कांग्रेस का फैसला निरर्थक है। उन्होंने आगे कहा कि ज्योतिरादित्य भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे इससे हैरान नहीं हैं। उऩ्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। कांग्रेस में, यह वर्षों से चला रहा है।
पार्टी को नुकसान हुआ- नटवर सिंह
नटवर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए आगे कहा, 'पार्टी को नुकसान हुआ है क्योंकि ज्योतिरादित्य को भारी समर्थन प्राप्त है। मध्य प्रदेश में कई विधायक उनके साथ हैं। नटवर सिंह की राय में 26 मार्च को सिंधिया राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे और फिर वह मंत्री बन जाएंगे।'
सिंधिया ने लोगों और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया- अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लोगों और विचारधारा के विश्वास के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जैसे लोग सत्ता के बिना नहीं रह सकते। सिंधिया के इस्तीफा देने के तुरंत बाद उनपर निशाना साधते हुए, गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय भाजपा के साथ हाथ मिलाना उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को उजागर करता है।
'राजनीतिक फायदा' और 'व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा' की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी- अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि विचारधारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कोई मायने नहीं रखती है और उन्होंने दावा किया कि 'राजनीतिक फायदा' और 'व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा' की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी। चौधरी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए किसी लालच में सिंधिया कांग्रेस से अलग हो गए।