Move to Jagran APP

दिग्विजय को हिरासत में लेने के खिलाफ BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, केस दर्ज

मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता बुधवार को यहां हबीबगंज पुलिस स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 09:57 AM (IST)
दिग्विजय को हिरासत में लेने के खिलाफ BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, केस दर्ज
दिग्विजय को हिरासत में लेने के खिलाफ BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, केस दर्ज

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता बुधवार को यहां हबीबगंज पुलिस स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ  केस दर्ज कराया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। बता दें कि बुधावार सुबह दिग्विजय बेंगलुरु पहुंचने के बाद कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने रामदा होटल पहुंचे। विधायकों से मिलने की इजाजत न मिलने पर वे वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

पुलिस ने बुधवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के एक जोड़े को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद। कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी के साथ ही राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इससे मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा हो गई है। कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।

भाजपा का आरोप प्रदर्शनकारियों ने हमला किया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने उसके कार्यालय पर पत्थर फेंके और इसके सदस्यों पर लाठियों से हमला किया। कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने वाली है, यही वजह है कि उन्होंने हमारे कार्यालय पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर पथराव किया और हम पर लाठियां चलाईं।

कोठारी के आरोपों का खंडन

कोठारी के आरोपों का खंडन करते हुए, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ता वहां गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। वे हमारे नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु में हमारे विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं देने के लिए कर्नाटक में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने गए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.