विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP विधायक का आरोप, खरीदने की कोशिश कर रही कांग्रेस, दे रही करोड़ों का ऑफर

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Thu, 01 Aug 2019 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:29 AM (IST)

मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें भाजपा छोड़ने के लिए करोड़ो का ऑफर दे रहे हैं।

BJP विधायक का आरोप, खरीदने की कोशिश कर रही कांग्रेस, दे रही करोड़ों का ऑफर
BJP विधायक का आरोप, खरीदने की कोशिश कर रही कांग्रेस, दे रही करोड़ों का ऑफर

नई दिल्ली,एजेंसी। कर्नाटक में हुए विधायकों के बड़े सियासी उलट फेर के बाद अब मध्यप्रदेश में एक भाजपा  विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह उसे खरीदने की कोशिश कर रही है। विजयपुर (श्योपुर) से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी बदलने के लिए पैसे की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उनसे कहा कि वह जो चाहते है उन्हें सब कुछ दिया जाएगा। मैंने उनसे कहा कि मैं एक आदिवासी और गरीब हूं, लेकिन, मैं खुद को नहीं बेच सकता। मैं भाजपा के साथ ही रहूंगा। 

  

सीताराम ने कहा कि 'कांग्रेसी नेता मुझसे अपनी पार्टी में आने की कह रहे हैं। इसके लिए वह मुझे करोड़ों रूपये का लालच भी दे रहे हैं। मंत्री बनाने तक के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, मैंने साफ कर दिया है कि मैं उनकी पार्टी में नहीं जाने वाला हूं। मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। साथ ही सीताराम ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई मंत्री उनके साथ संपर्क कर रहे हैं और होटल में बुलाकर बात करना चाह रहे हैं। 

इसके साथ ही बागी विधायकों को लेकर सीताराम ने कहा कि जो भाजपा विधायक कांग्रेस में जा रहे हैं, वो कद्दार हैं। पार्टी को कभी धोखा नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी बहुत ही दमदार पार्टी है। वह मरते दम तक पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप भी लगाया कि पार्टी ने झूठ बोलकर सरकार बनाई गै। बहुत से झूठे वादे किए हैं क्योंकि, उनको झूठ बोलने की आदत है। भाजपा सरकार ने आदिवासियों को बहुत सम्मान दिया है। मुझे 3 बार विधायक बना दिया तो मैं क्यों बीजेपी को छोड़ूंगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की बाते सामने आ रही हैं कि कांग्रेस भाजपा के कई विधायकों से संपर्क कर रही है। राज्य सरकार के जनसंपर्क मंत्री इस बात का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि, भाजपा ने अपने विधायकों पर पूरी तरह से नजर बनाई हुई है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।