विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा में 'यार' पर तकरार! राहुल के भाषण पर फिर बवाल, रिजिजू बोले- कांग्रेस को देश की तरक्की बर्दाश्त नहीं

Published: Tue, 03 Feb 2026 02:28 PM (IST)

लोकसभा में लगातार दूसरे दिन हंगामा जारी रहा, जिसके कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। राहुल गांधी चीन मुद्दे ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ कमोबेश यही नजर आई। भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को 3 बार स्थगित करना पड़ा। पहले सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के बाद प्रश्न काल पूरा नहीं हो पाया और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

दोपहर 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो फिर से हंगामा होने लगा और कार्यवाही को दोबारा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 2 बजे जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो राहुल गांधी बोलने के लिए दोबारा खड़े हुए। लेकिन राहुल चीन का मु्द्दा उठाने पर अड़े रहे और सत्ता पर इस पर आपत्ति जताता रहा।

3 बजे तक स्थगित कार्यवाही

लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही को फिर से 3 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की 'अप्रकाशित किताब' से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला दे रहे हैं। रिजिजू ने राहुल पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया।

आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने जब राहुल गांधी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो राहुल ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर अपनी बात रखने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि यह चीन और पाकिस्तान से साथ जुड़ा नेशनल सिक्योरिटी का विषय है। रिजिजू ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं, उस विषय को छोड़ना चाहिए।

चेयर को किसने बोला यार?

लेकिन राहुल गांधी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए यार बोल दिया। इस पर चेयर पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि यह संसद है, यहां डेकोरम मेंटेन कीजिए। यार का क्या मतलब है। हंगामा बढ़ता गया और चेयर ने राहुल से कहा कि आप बोलना नहीं चाहते हैं।

इसके बाद आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने नरेश उत्तम पटेल का नाम ले लिया। बता दें कि राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब पर छपे आर्टिकल का हवाला देकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष का तर्क है कि जब किताब पब्लिश ही नहीं हुई है, तो उसे कोट नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- 'गुमराह कर रहे राहुल' चीनी सेना वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, रिजीजू बोले- नियमों का उल्लंघन कर रहे विपक्षी नेता