विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इस बार लोकसभा चुनाव भारतीय जनता और भारतीय जनता पार्टी में है...', कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा पर कसा तंज

Published: Fri, 22 Mar 2024 05:58 PM (IST)

मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता (भारत के लोग) और ...और पढ़ें

वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा पर को जमकर घेरा (फाइल फोटो)
वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा पर को जमकर घेरा (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव 'भारतीय जनता' (भारत के लोग) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच था।

'बैंक खातों को फ्रीज करना लोकतंत्र की हत्या'

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा, जिसने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत जबरन वसूली रैकेट संचालित किया था, अब कांग्रेस के खातों को फ्रीज करके तानाशाही लागू करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के सामने चुनाव प्रचार, चुनावी सभाओं आदि के लिए धन का प्रबंधन करना एक कठिन काम है। चुनाव के दौरान हमारे बैंक खातों को फ्रीज करना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा ने देश में सभी संस्थानों को कमजोर कर दिया है।"

यह भी पढ़ें: Bengaluru: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर

'भाजपा में समाया है डर'

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गायकवाड़ ने कहा कि आयकर नोटिस 30 साल पहले के मूल्यांकन वर्ष के लिए था और इसने पार्टी पर 14 लाख रुपये की राशि के लिए 110 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। उन्होंने कहा, "भाजपा में डर समा गया है। इस तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे और उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे। लोकसभा चुनाव भारतीय जनता और भाजपा के बीच की लड़ाई है।"

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पुडुचेरी के गृह मंत्री नमसिवायम होंगे भाजपा के उम्मीदवार, पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव