यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: पुडुचेरी के गृह मंत्री नमसिवायम होंगे भाजपा के उम्मीदवार, पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
2021 में ए नमसिवायम ने कुछ समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए।2021 के विधानसभा ...और पढ़ें

पीटीआई, पुडुचेरी। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमसिवायम को अपना उम्मीदवार बनाया है। 55 वर्षीय नमसिवायम एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष हैं। वह 2021 के चुनावों में भाजपा के टिकट पर मन्नादिपेट निर्वाचन क्षेत्र से पुडुचेरी विधानसभा के लिए चुने गए। केंद्र शासित प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
नमसिवायम सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हैं और मुख्यमंत्री तथा एआईएनआरसी के संस्थापक एन रंगासामी के रिश्तेदार हैं। नमसिवायम पहले कांग्रेस में थे और 2016-2021 तक विल्लियानूर क्षेत्र और 2011 में औलगारेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे।
2021 में छोड़ा कांग्रेस का हाथ
ऐसी चर्चा थी कि 2016 में कांग्रेस आलाकमान द्वारा उन्हें पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा, लेकिन पार्टी ने वी नारायणसामी को चुना, जो तब विधायक भी नहीं थे। निराश नमसिवायम ने अपनी निराशा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त नहीं किया और नारायणसामी के मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में कार्य करना जारी रखा।
2021 में उन्होंने कुछ समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। कुछ और विधायकों के पार्टी छोड़ने से फरवरी में कांग्रेस सरकार का अंत हो गया। 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद नमसिवायम को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री एन रंगासामी की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में गृह विभाग दिया गया।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के करीबी रहे पूर्व सहयोगियों ने गिरफ्तारी पर क्या बोले; एक्स पर बिना नाम लिए कुमार विश्वास का तंज
कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि नमसिवायम कथित तौर पर 2024 की चुनावी मैदान में उतरने से कतरा रहे थे। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला मौजूदा कांग्रेस सांसद वी वैथीलिंगम और एआईएडीएमके के तमिजवेंधन से होगा। हालांकि, पर्यवेक्षकों का कहना है कि सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए, लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी।
