लोकसभा ने काम-काज का रचा नया इतिहास, स्पीकर ओम बिरला ने दी ये नई जानकारी
17वीं लोकसभा में के चालू सत्र में सबसे ज्यादा काम किया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस सत्र में 128 फीसद काम हुआ है।
By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:35 PM (IST)
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। 17 वीं लोकसभा ने अपने पहले ही सत्र में काम-काज का नया इतिहास रच दिया है। गुरूवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि अब तक सदन ने 128 फीसद काम किया है। उन्होंने सदन में किए गए इस काम-काज को लेकर खुशी भी जताई।
नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा में इस बार काम-काज का माहौल बदला हुआ है। सदन की बैठकें देर रात तक चल रही है। काम-काज निपटाए जा रहे है। हाल ही में संसद के काम-काज का अध्ययन करने वाली संस्था PRS ने इसे लेकर एक रिपोर्ट भी जारी की है।
जिसमें बताया गया है कि लोकसभा में पिछले बीस सालों में अब तक सबसे ज्यादा काम हुआ है। वहीं राज्यसभा के काम-काज का औसत अब तक 98 फीसद रहा है। हालांकि अभी संसद का सत्र चालू है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। इस बीच सत्र के कार्यकाल को बढ़ाने का भी प्रस्ताव किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें