विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: तमिलनाडु में आयोजित कांग्रेस और DMK की रैली को लेकर भाजपा का तंज, अरविंद केजरीवाल पर भी साधा निशाना

Published: Fri, 12 Apr 2024 08:56 PM (IST)

तमिलनाडु में आयोजित आईएनडीआईए की रैली को लेकर भाजपा की ओर से द्रमुक और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ...और पढ़ें

गांधी परिवार विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी परिवार- गौरव भाटिया। फाइल फोटो।
गांधी परिवार विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी परिवार- गौरव भाटिया। फाइल फोटो।

HighLights

  1. गांधी परिवार विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी परिवार- गौरव भाटिया
  2. तमिलनाडु में आयोजित कांग्रेस और डीएमके की रैली को लेकर भाजपा ने कसा तंज

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। तमिलनाडु में आयोजित आईएनडीआईए की रैली को लेकर भाजपा की ओर से द्रमुक और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कई तंज भी कसे गए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी परिवार गांधी परिवार है। वहीं, डीएमके का मतलब धोखेबाज, मक्कार और कमीशन खोरी है।

डीएमके और कांग्रेस एक जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियांः भाजपा

उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस एक जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं। दोनों के एक साथ मंच पर आने से दिखाई देता है कि इन्हें वंशवाद, भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय आधार पर भारत को कैसे बांटना है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में गौरव भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है, लेकिन दूसरी ओर आइएनडीआइए और उसके घटक दल भ्रष्टाचार के गोंद से जुड़ गए हैं।

केजरीवाल पर कसा तंज

उन्होंने तंज कसा कि आजकल जेल से सरकार चलाने का नया प्रचलन शुरू हो गया है। फिर चाहे वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हों या डीएमके के मंत्री सेंथिल बालाजी। दोनों एक ही नाव में सवार हैं। भाटिया ने प्रश्न किया- यह भ्रष्टाचार का कौन सा घमंडिया मॉडल है, जिसमें गिरफ्तारी के बाद भी मंत्री पद पर बने रहते हैं। क्या है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सहमति के बिना हो सकता है?

NDA के पास देश को जोड़ने और विकास का है विजन

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के पास देश को जोड़ने और विकास का विजन है, लेकिन आईएनडीआईए देश को धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांटना चाह रहा है। विपक्षी दल यह अच्छी तरह से जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु को गर्व का विषय मानते हैं। नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना और काशी-तमिल संगमम इस बात का उदाहरण है कि कैसे पीएम देश की एकजुटता को मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः 'संभावना के आधार पर दोषमुक्ति रद नहीं हो सकती', इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात HC का आदेश खारिज किया

यह भी पढ़ेंः मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल; घटनास्थल के लिए रवाना हुई CRPF की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।