यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: क्या बिहार में कांग्रेस को चार सीटों से ही करना पड़ेगा संतोष? 'INDI' गठबंधन में अब बन रहे ये समीकरण
Lok Sabha Election 2024 शीर्ष नेतृत्व अगर दखल नहीं देता है तो बिहार में कांग्रेस को चार सीटों से ही ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को बिहार की सीटों को लेकर कांग्रेस की आरजेडी से हुई बात।
- बैठक में जेडीयू से कोई नहीं हुआ शामिल।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने तय योजना के तहत आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। सहयोगी दलों के साथ सीटों पर तालमेल बैठाने को लेकर गठित पार्टी की नेशनल एलायंस कमेटी ने रविवार को बिहार की सीटों को लेकर आरजेडी के साथ बैठक की है।
हालांकि, इस बैठक से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने खुद को अलग रखा। साथ ही संकेत भी दिए है कि 17 सीटों के कम का कोई भी समझौता उन्हें मंजूर नहीं है। वहीं, आरजेड़ी भी 17 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रखी है। ऐसे में दोनों ही दल बिहार में कांग्रेस को कांग्रेस को अब तक चार से ज्यादा सीटें देने को लेकर राजी है।
बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर चर्चा
माना जा रहा है कि यदि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दखल दी तभी कांग्रेस पार्टी को चार की जगह पांच या छह सीटें मिल सकती है। इस बीच बिहार की सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी की नेशनल एलांयस कमेटी के अध्यक्ष मुकुल वासनिक के नेतृत्व में और उनके घर पर हुई बैठक में आरजेडी की ओर से मनोज झा शामिल हुए थे।
जबकि, इस बैठक में वासनिक के साथ ही सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश और बिहार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ही दलों के बीच बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर चर्चा की।
.jpg)
कोई समझौता मान्य नहीं
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसमें कांग्रेस ने बिहार में आठ सीटों की मांग की है। सूत्रों की मानें तो बिहार की सीटों को लेकर कांग्रेस-आरजेडी के बीच यह चर्चा तब हुई है, जब नीतीश ने यह साफ कर दिया है, उसे 17 सीटों के कम पर कोई समझौता मान्य नहीं होगा।
ऐसे में अब आरजेडी और कांग्रेस को तय करना है कि उन्हें कितनी सीटों पर लड़ना है। इस बीच एक मान्य फार्मूला भी सामने आया है, जिसमें जेडीयू और आरजेडी को 16-16 सीटें और कांग्रेस को छह सीटें देने की बात है। बाकी की दो सीटें सीपीआई माले को देने की बात है।
आज आप के साथ होगी सीटों को लेकर चर्चा
कांग्रेस की नेशनल एलायंस कमेटी के मुताबिक सीटों पर तालमेल को अब उनकी अगली बैठक अब सोमवार को आम आदमी पार्टी के साथ होगी। जिसमें दिल्ली, पंजाब में सीटों को लेकर चर्चा होगी। जो संकेत मिल रहे है, उनमें आम आदमी पार्टी गुजरात में सीटों को लेकर अपना दावा ठोक सकती है।
