Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ हुई खत्म, कुल करीब साढ़े आठ घंटे पूछे गए सवाल

Rahul Gandhi ED News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ सोमवार रात खत्म हो गई है। ईडी ने राहुल गांधी से राउंड में करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की है। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था।

By Mohd FaisalMon, 13 Jun 2022 09:55 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ सोमवार रात खत्म हो गई है। दिन में राहुल कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह फिर से ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। सोमवार को ईडी ने राहुल गांधी से राउंड में करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की है। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची थीं। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए थे। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

13 Jun 20225:45:24 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
blog images

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है, इसके खिलाफ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।

13 Jun 20225:18:20 PM
मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
blog images

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं। जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हो चुकी है। उन्होंने कहा ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। क़ानून को अपना काम करने दीजिए। हंगामे से कानून पर असर नहीं पड़ेगा। मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है।

13 Jun 20224:55:07 PM
विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस वकीलों ने NHRC का किया रुख

दिल्ली कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का रुख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने कानूनी सहायता प्रदान करने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के वकीलों को जबरदस्ती और अवैध रूप से हिरासत में लिया। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

13 Jun 20224:25:00 PM
राहुल गांधी की पेशी पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल की ईडी के सामने हुई पेशी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा राहुल गांधी इस देश के सांसद हैं। जब ईडी ने उन्हें तलब किया तो उन्हें उनके सामने पेश होना चाहिए और ईडी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। उसके बाद कानून अपना काम करेगा। भारत का कानून इतना मजबूत है कि निर्दोष होने पर आपको कभी दंडित नहीं किया जाएगा।

Rahul Gandhi is an MP of this country. When ED summoned him, he should appear before them and present his side before ED officers. After that law will take its own course. Indias law is so strong that you will never be punished if you are innocent: Assam CM Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/6qM0DmgYzQ

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 20224:15:47 PM
अशोक गहलोत का बयान
blog images

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा मैंने सोचा मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे समय दे दिया। बाद में पता नहीं क्या हुआ उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये बेकार के छापे डालते रहते हैं। ये लोग छापा नहीं डालना चाहते हैं लेकिन, इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ़ से बहुत ज्यादा दबाव होता है। इन्होंने ये हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खुद उन लोगों से जाकर मिलूं।

13 Jun 20224:01:44 PM
राहुल गांधी फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे। राहुल से सुबह भी ईडी ने काफी देर तक पूछताछ की थी।

13 Jun 20223:25:27 PM
सोनिया से मिलने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल-प्रियंका
blog images

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल अपनी मां सोनिया से मिलने पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

13 Jun 20222:48:33 PM
अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
blog images

नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही और जिन्होंने लंबे समय तक देश पर राज किया, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं? जो खुद को सबसे पुराना राजनीतिक दल कहते हैं, आज वो लोकतंत्र को बचाने का नहीं 2,000 करोड़ रुपए की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने का काम कर रहे हैं। ये सब अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और लगता है कि दाल में कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली है।

13 Jun 20222:39:48 PM
राहुल गांधी से पूछताछ खत्म

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हो गई है। पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए हैं। अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की।

13 Jun 20221:47:48 PM
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

अहमदाबाद में नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

Gujarat | Congress workers in Ahmedabad being detained as they protest ED probe against party leader Rahul Gandhi in the National Herald case pic.twitter.com/O6anDxiMrq

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 20221:32:18 PM
अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
blog images

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये साजिश हो रही है, लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वो निडर होकर सभी सवालों के जबाव देंगे। जब राहुल गांधी दफ्तर में गए तो हमारी मांग थी कि वकील को अंदर जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की राय है कि पूछताछ में एक व्यक्ति के साथ 2 वकील जा सकते हैं। हम इसके लिए पुलिस ऑफिसर से बात कर रहे थे लेकिन पुलिस ने असभ्य बर्ताव करते हुए हमें वहां से उठाकर यहां ले आए।

13 Jun 20221:27:54 PM
प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए गए नेताओं से की मुलाकात

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर सत्याग्रह मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED कार्यालय पूछताछ चल रही है।

Delhi | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra meets party leaders who were detained during the partys Satyagrah march at Tughlaq Road Police Station pic.twitter.com/U2ERjogHXF

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 20221:22:44 PM
ED दफ्तर में राहुल गांधी का दर्ज कराया जा रहा बयान

सूत्रों की मानें तो नेशनल हेराल्ड मामले में ED दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है।

13 Jun 20221:00:46 PM
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड के एसएचओ को पत्र लिखकर ईडी कार्यालय के रास्ते में दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

13 Jun 202212:39:50 PM
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर स्मृति ईरानी ने पूछे कांग्रेस से सवाल
blog images

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें। 2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्ज चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी। 2010 में 5 लाख रूपए से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनी और राहुल गांधी इसमें निदेशक के रूप में इसमें सम्मिलित हुए। 75% मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकी उनकी माता जी के पास, मोती लाल बोरा और आस्कर फर्नांडीज जैसे नेताओं के पास थी।

13 Jun 202212:34:00 PM
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना
blog images

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे, अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा।

13 Jun 202212:23:28 PM
कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
blog images

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया है। वहीं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत को भी हिरासत में लिया गया और फतेहपुर थाने ले जाया गया है।

13 Jun 202212:19:07 PM
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
blog images
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे।
13 Jun 202212:07:11 PM
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन
blog images

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने यूपी की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया।

13 Jun 202211:57:14 AM
कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने दी जानकारी
blog images

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीएम सागर हुड्डा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने हमें एक मीटिंग के बाद पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि 200 कांग्रेस नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय जाने की इजाजत दें। साथ ही 1000 कांग्रेस समर्थक को भी जाने की इजाजत दें। हमने कहा कि आप बड़े तौर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो जंतर-मंतर आ सकते हैं। हमने 100 लोगों को वहां जाने की अनुमति दी। इसके अलावा बिना इजाजत के वहां पहुंचने वालों को हिरासत में लिया गया। ट्रैफिक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई थी।

13 Jun 202211:54:11 AM
ED दफ्तर से निकली प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ईडी कार्यालय से गई हैं। कांग्रेस नेता और उनके भाई राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के लिए ED के सामने पेश हुए हैं।

Delhi | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra leaves from ED office where Congress leader and her brother Rahul Gandhi is appearing for probe in the National Herald case pic.twitter.com/flkMAT0Ioo

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202211:48:47 AM
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता रजनी पाटिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, एल हनुमंतैया और थिरुनावुक्कारासर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होने पर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Delhi | Congress leaders Rajni Patil,Akhikesh Prasad Singh, L. Hanumanthaiah &Thirunavukkarasar Su. detained in Mandir Marg PS for protest in support of Rahul Gandhi whos appearing before ED in National Herald case

Congress workers protesting at various points near party HQ pic.twitter.com/Ziz8kV026z

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202211:33:51 AM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Delhi | Congress workers protesting in the Central Delhi area detained by police pic.twitter.com/rBa6dWkkvq

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202211:31:05 AM
कांग्रेस झुकने वाली नहीं है- मल्लिकार्जुन खड़गे
blog images

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले। ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ती रहेगी।

13 Jun 202211:22:12 AM
ED के दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे।

13 Jun 202211:07:39 AM
राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम

नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने पेश होने के लिए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी रवाना हो गए हैं।

#WATCH Congress leader Rahul Gandhi surrounded by hundreds of party workers marches to the Enforcement Directorate office to appear before the agency in the National Herald case pic.twitter.com/EN1sjuOqfx

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:54:10 AM
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले राहुल गांधी अपने बहन और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

Delhi | Rahul Gandhi accompanied by party leader Priyanka Gandhi Vadra arrives at Congress headquarters, ahead of his appearance before Enforcement Directorate in the National Herald case pic.twitter.com/zgL68jSupY

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:52:57 AM
प्रियंका के साथ रवाना हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ उनके आवास से रवाना हुईं। राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।

#WATCH Congress leader Rahul Gandhi set to appear before ED today in the National Herald case.

He is accompanied by his sister and party leader Priyanka Gandhi Vadra pic.twitter.com/VwTrMZR5NK

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:45:52 AM
संबित पात्रा बोले- कैसे भ्रष्टाचार भी 'सत्याग्रह' कर सकता है

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ED के सामने पेशी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया, जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है।

The world is seeing how even corruption can have Satyagraha. Mahatma Gandhi taught world to fight for truth while Congress teaching world to celebrate corruption & fight for it. Gandhis are out on bail, its not a political case: BJPs Sambit Patra on National Herald case pic.twitter.com/dDV0fwkU38

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:42:32 AM
जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

केंद्र द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ईडी ने राहुल गांधी को आज नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया है।

Congress workers in Jammu and Bengaluru protest against the alleged misuse of the Enforcement Directorate (ED) by the Centre

Rahul Gandhi has been summoned by ED today in the National Herald case. pic.twitter.com/y6R7zJXaC9

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:40:41 AM
कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सभी वरिष्ठ नेता

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। pic.twitter.com/tg1uPGguJw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
13 Jun 202210:26:42 AM
कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की आज ED के सामने पेशी होगी। राहुल के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस मुख्यालय पर शीर्ष नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

#WATCH Rahul Gandhi zindabad, zindabad song resonates at Congress party headquarters in Delhi as RG is set to march to Enforcement Directorate to appear before it in National Herald case

Top Congress leaders are present at the party HQ to show solidarity with party leadership pic.twitter.com/6NaCL6QuiK

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 202210:17:37 AM
हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
blog images

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के खिलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ कैसे लड़ेंगे।

13 Jun 202210:14:32 AM
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।

दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।

आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी होनी है। pic.twitter.com/wY91qHuxGa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
13 Jun 202210:07:37 AM
कांग्रेस करती है शांतिपूर्ण आंदोलन- अधीर रंजन चौधरी
blog images

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ED ने राहुल जी को बुलाया, इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब BJP करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

13 Jun 202210:06:04 AM
राजनीति से ग्रसित है आरोप- अशोक गहलोत
blog images

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने होने वाली पेशी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।

13 Jun 202210:01:55 AM
राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED सामने पेश होने से पहले पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।

Delhi | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra arrives at the residence of party leader and her brother Rahul Gandhi ahead of his appearance before ED in the National Herald case today pic.twitter.com/rNMrNACwTI

— ANI (@ANI) June 13, 2022
13 Jun 20229:59:44 AM
कांग्रेस नेता रहेंगे एकजुट- टीएस सिंह देव
blog images

नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी के ED के सामने पेशी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।

13 Jun 20229:53:50 AM
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा
blog images

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं... कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।

13 Jun 20229:51:52 AM
एजेंसी का दुरूपयोग कर रही है सरकार- सचिन पायलट
blog images

राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हमने गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए हैं। उन्होंने कहा कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

13 Jun 20229:51:15 AM
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकालेंगे शांतिपूर्ण विरोध मार्च- सुरजेवाला
blog images

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

13 Jun 20229:50:39 AM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। pic.twitter.com/4h6LOvS1Yz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us