Move to Jagran APP

लखीमपुर खीरी मामला: वरुण गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र- सीबीआइ जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग

लखीमपुर खीरी कांड पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी कांड की सीबीआइ जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में CBI जांच और मुआवजे की मांग की है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 07:11 AM (IST)
लखीमपुर खीरी मामला: वरुण गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र- सीबीआइ जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग
लखीमपुर खीरी कांड पर बोले सांसद वरुण गांधी।(फोटो: फाइल)

नई दिल्ली, प्रेट्र। लखीमपुर खीरी कांड में भाजपा सांसद वरुण गांधी एक बार फिर किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है और कहा है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रूपये की सहायता दी जाए। वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में आठ किसानों की हुई हत्या पर गंभीर शोक जताया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा है कि एक दिन पहले ही देश ने महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया और उसके दूसरे ही दिन किसानों के साथ इस तरह की बर्बरता की गई, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा है कि एक दिन पहले ही देश ने महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया और उसके दूसरे ही दिन किसानों के साथ इस तरह की बर्बरता की गई, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि किसान भी हमारे अपने भाई हैं और यदि वे अपनी कुछ मांगों को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनका साथ दिया जाना चाहिए, उनकी बात सुनी जानी चाहिए और गांधीवादी तरीके से एक शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने की कोशिश की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने जताया विश्वास, प्रियंका न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगी

यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जिन्हें कथित तौर पर लखीमपुर खीरी के रास्ते में गिरफ्तार किया गया था वह पीछे नहीं हटेंगी और न्याय के लिए लड़ती रहेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के कई विपक्षी नेताओं का आज लखीमपुर खीरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, जो पीड़ितों के परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले की ओर जा रही थीं, को हरगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: धारा 144 लागू, अखिलेश और प्रियंका हिरासत में, जानें- अब तक का ताजा घटनाक्रम

इसे भी पढ़ें- LIVE: लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, प्रियंका के बाद हिरासत में अखिलेश यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.