Move to Jagran APP

लखीमपुर खीरी मामला: भाजपा ने कहा- किसानों की मौत पर वोटों की खेती का प्रयास कर रहे राहुल

भाजपा व विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर वोटों की खेती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर भ्रम फैला कर अशांति का माहौल बना रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 08:48 PM (IST)
लखीमपुर खीरी मामला: भाजपा ने कहा- किसानों की मौत पर वोटों की खेती का प्रयास कर रहे राहुल
भाजपा ने कांग्रेस नेता पर लगाया सेलेक्टिव पालिटिक्स करने का आरोप

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना के बाद मृतक किसान परिवारों और प्रशासन के बीच सुलह समझौते के बावजूद राजनीति गर्म है। भाजपा व विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर वोटों की खेती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर भ्रम फैला कर अशांति का माहौल बना रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को गैर जिम्मेदार का पर्याय बताते हुए उन पर 'सेलेक्टिव पालिटिक्स' करने का आरोप लगाया। पात्रा के अनुसार राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाकर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे राजस्थान में धान की खरीद करने की मांग करने वाले किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज पर चुप्पी साधे हुए हैं।

पात्रा ने बताया कि राजस्थान में पुलिस बर्बरता के शिकार किसान अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन राहुल गांधी ने उनसे फोन पर बात भी नहीं की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर राहुल गांधी लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और तानाशाही की बात करते हैं, लेकिन कपिल सिब्बल के घर पर टमाटर फेंकने और पथराव करने वालों पर चुप रहते हैं।

भाजपा ने हिंसा में मारे गए किसानों के पोस्टमार्टम पर राहुल द्वारा सवाल उठाने पर भी तंज किया। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी फारेंसिक मेडिकल एक्सपर्ट हैं और उन्होंने मृत किसानों का पोस्टमार्टम किया है। सच्चाई यह है कि पीडि़त परिवारों ने भी पोस्टमार्टम पर सवाल नहीं उठाया। लेकिन राहुल इस पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

पात्रा के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार पीडि़त परिवारों से बातचीत कर शांति बहाली की कोशिश कर रही है, वहीं राहुल गांधी अशांति फैलाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

किसानों के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पात्रा ने कहा कि आजादी के बाद पांच दशकों तक देश में कांग्रेस का शासन रहा। यदि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की भलाई और उत्थान के लिए कुछ किया होता, तो आज ऐसी स्थितियां नहीं आतीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ किसानों के खाते में डेढ़ लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.