राष्ट्रीय दलों की ज्ञात स्रोतों से कमाई में 478 फीसद उछाल, NCP सबसे आगे; भाकपा माइनस में
वित्तीय वर्ष 2016-17 में इन दलों को ज्ञात स्नोतों से कुल 589.38 करोड़ रुपये मिले। जबकि 2015-16 में इसका आंकड़ा 102.02 करोड़ रुपये था।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। कोई भी हैरान हो सकता है, लेकिन यह सच है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच (एनईडब्ल्यू) की रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है। सोमवार को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा बीस हजार से ज्यादा के मिले चंदों का जो विवरण चुनाव आयोग को सौंपा गया है, उसका विश्लेषण बताता है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में इन दलों को ज्ञात स्नोतों से कुल 589.38 करोड़ रुपये मिले। जबकि 2015-16 में इसका आंकड़ा 102.02 करोड़ रुपये था। यही नहीं, इन दलों की कुल कमाई का करीब एक तिहाई चंदा ही ज्ञात स्नोतों से आया है।
आसमानी उछाल
2015-16 में इन दलों को ज्ञात स्नोतों से कुल 102.02 करोड़ रुपये चंदे में मिले। 2016-17 में 487.36 करोड़ की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 589.38 करोड़ जा पहुंचा। इस तरह इसमें 478 फीसद वृद्धि हुई।
आय बनाम ज्ञात स्रोत
2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार इन सातों राष्ट्रीय दलों की कुल कमाई 1559.17 करोड़ रही। ज्ञात स्नोतों से इन्हें कुल 589.38 करोड़ रुपये चंदे मिले। इस तरह राष्ट्रीय दलों की कुल कमाई में ज्ञात स्नोतों से मिले चंदों की हिस्सेदारी महज 37.8 फीसद ही रही।
अज्ञात स्रोतों का विवरण
राजनीतिक दलों के आयकर रिटर्न के अनुसार अज्ञात स्नोतों से आए चंदों में सर्वाधिक हिस्सेदारी स्वैच्छिक अंशदान की है। 2016-17 में भाजपा को इस मद में 464.84 करोड़ रुपये मिले। अज्ञात स्नोतों से भाजपा को मिले कुल चंदों में इसकी 99.98 फीसद हिस्सेदारी रही। कांग्रेस के लिए कूपन बेचना सबसे बड़ा अज्ञात स्नोत रहा। 2016- 17 में पार्टी ने इस मद में 115.64 करोड़ चंदे लिए। अज्ञात स्नोतों से हुई कुल कमाई में इसकी 91.69 फीसद हिस्सेदारी रही।
कारपोरेट बनाम निजी दानदाता
राष्ट्रीय पार्टियों को 708 चंदों में कारपोरेट या कारोबारी क्षेत्र से कुल 563.24 करोड़ रुपये मिले। 1354 मामलों में निजी दानदाताओं ने कुल 25.07 करोड़ रुपये दिए।
शीर्ष दानदाता
भाजपा: 53% चंदा सिर्फ दो दानदाताओं से (सत्या इलेक्टोरल ट्रस्ट-251.22 करोड़ और भद्रम जनहित शालिका ट्रस्ट-30 करोड़)
कांग्रेस: 45% चंदा सिर्फ दो दानदाताओं से (सत्या इलेक्टोरल ट्रस्ट-15.90 करोड़ और राज वेस्ट पॉवर लिमिटेड- 5 करोड़)
राकांपा: 49% चंदा सिर्फ दो दानदाताओं से (बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्रा लि-2 करोड़ और एएन इंटरप्राइजेज इंफ्रा सर्विसेज प्रा लि-1.10 करोड़)।