Move to Jagran APP

जानिए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर उनसे क्या कहा ?

इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से चार पेज के इस्तीफे की औपचारिक लिखित घोषणा करके लगभग सवा महीने से अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर जारी सारी असमंजस को खत्म कर दिया था।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:13 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 11:24 AM (IST)
जानिए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर उनसे क्या कहा ?
जानिए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर उनसे क्या कहा ?

नई दिल्ली, जेएनएन। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हिम्मत दिखाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा साहस कुछ ही लोगों में होता है जैसा आपने कर दिखाया, आपके निर्णय के प्रति गहरा सम्मान।'

loksabha election banner

Rahul Gandhi Resignation- इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से चार पेज के इस्तीफे की औपचारिक लिखित घोषणा करके लगभग सवा महीने से अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर जारी असमंजस खत्म कर दिया है। संसद भवन में राहुल ने साफ कहा कि अब वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं हैं और इस्तीफा दे दिया है। इसीलिए कांग्रेस कार्यसमिति की तत्काल बैठक बुलाकर नया अध्यक्ष चुना जाना चाहिए। राहुल ने कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 2019 के चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेता हूं। पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। इसीलिए अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी की अनदेखी कर दूसरों को जवाबदेह ठहराना अन्याय होगा।'

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर किसी किंतु-परंतु की गुंजाइश खत्म करने के लिए बुधवार को पहले अपना इस्तीफा ट्वीट के जरिये सार्वजनिक किया। इसके घंटे भर बाद ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस अध्यक्ष का पदनाम भी हटा लिया। राहुल ने 25 मई को ही चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे कार्यसमिति ने ठुकरा दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.