विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल की विजयन सरकार को झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की होगी सीबीआइ जांच

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 10:50 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:52 PM (IST)

विजयन सरकार ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया था। खंडपीठ ने भी एकल पीठ के ...और पढ़ें

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की फाइल फोटो
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की फाइल फोटो

नई दिल्ली, आइएएनएस। केरल की पिनराई विजयन सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआइ जांच के आदेश को बरकरार रखा है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों और कांग्रेस ने पुलिस पर मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की थी। इनका आरोप था कि हत्याकांड की साजिश कासरगोड के माकपा नेता ने रची थी।

इस कृत्य के बाद राज्य सरकार पर विपक्षी दलों के हमले हुए थे तेज

विजयन सरकार ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया था। खंडपीठ ने भी एकल पीठ के सीबीआइ जांच के आदेश को बरकरार रखा था। इस कृत्य के बाद राज्य सरकार पर विपक्षी दलों के हमले तेज हो गए थे। वह सवालों के घेरे में आ गई थी। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल अब भी राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेरते रहते हैं।

बता दें कि पिछले साल 17 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता क्रु पेश और शारथ लाल की कासरगोड जिले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्थानीय माकपा नेता पीथांबरन मुख्य आरोपित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।