Move to Jagran APP

कर्नाटक में अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे बन सकते हैं मंत्री

कर्नाटक में अगले महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज दिल्ली आ रहे हैं। हालांकि सीएम ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात के लिए नहीं आ रहे हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 28 Apr 2022 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2022 03:29 PM (IST)
कर्नाटक में अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार (फाइल फोटो)

बेंगलुरु, आइएएनएस। कर्नाटक में अगले महीने की शुरुआत में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज दिल्ली आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बोम्मई कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। बोम्मई ने खुद अपने दिल्ली दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

loksabha election banner

हालांकि, उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया, 'मैंने आलाकमान से मिलने का फैसला नहीं किया है और मैंने अभी तक मिलने का समय नहीं मांगा है।'

मंत्री के पांच पद खाली

बता दें कि केएस ईश्वरप्पा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में मंत्री के पांच पद खाली हैं। कुछ नेताओं ने मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए पैरवी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहै हि कि भाजपा आलाकमान 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में बदलाव पर विचार कर रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट में 10 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

अरागा ज्ञानेंद्र से लिया जाएगा गृह मंत्रालय!

बताया जा रहा है कि अरागा ज्ञानेंद्र की राज्य के गृह मंत्री के पद से छुट्टी हो सकती है। दरअसल, अरागा ज्ञानेंद्र ने मैसूर सामूहिक दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया था, इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

इन्हें मिल सकता है गृह मंत्रालय

एजेंसी के मुताबिक, आर अशोक राज्य के नए गृह मंत्री हो सकते हैं। उनके पास अभी राजस्व मंत्रालय है। इसके अलावा पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता रमेश जाराकीहोली के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। जारकीहोली ने सीडी विवाद में नाम सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.