Move to Jagran APP

Karnataka: नलिन कुमार कतिल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ ना करने पर कांग्रेस-जदयू को घेरा

विपक्षी दलों द्वारा कर्नाटक पर ध्यान नहीं देने पर केंद्र सरकार को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा नेता का बयान आया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 04:00 PM (IST)
Karnataka: नलिन कुमार कतिल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ ना करने पर कांग्रेस-जदयू को घेरा
Karnataka: नलिन कुमार कतिल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ ना करने पर कांग्रेस-जदयू को घेरा

बेंगलुरु, एएनआइ। भाजपा कर्नाटक के अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल ने शनिवार को कहा कि बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत और पुनर्वास की दिशा में धनराशि जारी की है। उन्होंने पिछली कांग्रेस-जदयू सरकार को सत्ता में रहते हुए बाढ़ और सूखा पीड़ितों के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर हमला किया। वहीं, उन्होंने बाढ़ राहत कार्य में ढिलाई के आरोप को निराधार, दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होने कहा कि राज्य और केंद्र ने सार्थक कदम उठाए हैं। बता दें कि कर्नाटक में आई बाढ़ ने राज्य में सब तहस नहस कर दिया था।

loksabha election banner

उन्होंने बेंगलुरु में एएनआई से बात करते हुए कहा, 'राज्य सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं और आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थी के खातों में पैसा भी भेजा है। इससे पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने लोगों से कहा था कि वह केवल एनडीआरएफ के दिशानिर्देशों के अनुसार धन जारी करेंगे। लेकिन, सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही धनराशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया है।' कतिल ने केंद्र सरकार द्वारा धन के विलंबित वितरण के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार से धन की उम्मीद करना स्वाभाविक है। हालांकि, एक प्रक्रिया है जिसका पालन करने की आवश्यकता है। सर्वेक्षण एक बार में नहीं किया जा सकता है। इस साल बाढ़ थोड़े-थोड़े समय में बार-बार हुई है। सर्वेक्षण से पता चला है कि कर्नाटक में बाढ़ से संबंधित नुकसान लगभग 30,000 करोड़ रुपये का हुआ है। विपक्षी दलों द्वारा कर्नाटक पर ध्यान नहीं देने पर केंद्र सरकार को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा नेता का बयान आया।

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से कर्नाटक के लिए 1,200 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम रूप से जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.