विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anti Conversion Bill: कर्नाटक विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी राज्य सरकार

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:17 AM (IST)

Anti Conversion Bill कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) गुरुवार को विधान परिषद (Karnataka Legislative Council) में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ( anti ...और पढ़ें

कर्नाटक विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी
कर्नाटक विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक सरकार गुरुवार को विधान परिषद (Karnataka Legislative Council) में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ( anti conversion bill) पेश करेगी। इस विधेयक को पहले ही कर्नाटक विधानसभा में पारित कर दिया गया था।

पिछले वर्ष दिसंबर में कर्नाटक धर्म स्वतंत्रता अधिकार सुरक्षा विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन यह विधेयक अभी विधान परिषद में लंबित है। बीते मई माह में कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा था, 'हमने कर्नाटक धर्म स्वतंत्रता अधिकार सुरक्षा विधेयक पारित कर दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह विधान परिषद में पारित नहीं हो सका, इसलिए मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अध्यादेश लाने का निर्णय लिया।' उन्होंने कहा था कि अगले सत्र में उसे परिषद में पेश किया जाएगा और पारित कराया जाएगा।