विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमें जो मैसेज देना था, दे दिया...', ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार ने किसे दिया संदेश?

Published: Sat, 29 Nov 2025 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2025 05:28 PM (IST)

कर्नाटक कांग्रेस में बीते एक हफ्ते से जारी कलह शांत होती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ...और पढ़ें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार। (पीटीआई)

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार। (पीटीआई)

HighLights

  1. कांग्रेस में कलह शांत होने के संकेत

  2. शिवकुमार का दिल्ली दौरा

  3. सर्वदलीय बैठक की योजना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में बीते एक हफ्ते से कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक कलह अब शांत होती दिख रही है। सुबह मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की नाश्ते पर तस्वीर सामने आईं। अंदरखाने चीजों में कितना सुधार हुआ है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन बाहर ऑल-इज-वेल दिखाने की कोशिश जरूर की जा रही है।

मुख्यमंत्री के साथ नाश्ता करने का बाद डीके शिवकुमार ने कहा, "हमें जो भी मैसेज देना था, मुख्यमंत्री और मैंने सभी कांग्रेस सदस्यों को दे दिया है। हम उस पर कायम हैं, हम उसके लिए कमिटेड हैं। बहुत सारे मुद्दे हैं, खासकर सिंचाई और शहरी विकास। मुझे दिल्ली जाना है। मुझे सेंट्रल मिनिस्टर्स के साथ भी टाइम फिक्स करना है। अचानक, मैं नहीं जा सकता।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री और मैं एक ऑल-पार्टी मीटिंग चाहते थे, क्योंकि हम गन्ना, मक्का और कुछ दूसरे मुद्दों पर एक ऑल-पार्टी डेलीगेशन ले जाना चाहते हैं, जो अभी राज्य में हैं।"

हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं- डीके शिवकुमार

सीएम सिद्दरमैया के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "जहां तक लीडरशिप की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं। वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फैसला है। हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल समय से गुजर रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे, और मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में भी आगे बढ़ेंगे।

विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार- डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा, "हमने मिलकर काम किया है। कर्नाटक के लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है। कर्नाटक के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। आज, हमने 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी स्ट्रैटेजी और विपक्ष से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा की। वे कई मुद्दे उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: 'हमारे बीच कोई मतभेद नहीं', शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट पर बोले सीएम सिद्दरमैया