Karnataka By Election Results 2020: विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से जीतेगी भाजपा- येदियुरप्पा को भरोसा
Karnataka By Election Results 2020 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि राजाराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा उपचुनाव दोनों में भाजपा भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए ये बात कही। कर्नाटक में उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
बेंगलुरू, प्रेट्र। Karnataka By Election Results 2020, कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे बस आने ही वाले हैं। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि राजाराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा उपचुनाव दोनों में भाजपा भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए ये बात कही। कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम हम आरआर नगर सीट को (35,000-40,000 के मार्जिन से) जीतेंगे। सिरा में भी हम लगभग 20,000-25,000 वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इसे आज नहीं कह रहा हूं, मैंने इसे आगे कहा है चुनाव और मतदान के दिन भी। उन्होंने कहा कि हम दोनों सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे।
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के उस दावे के बारे में एक प्रश्न करने पर जिसमें उन्होंने कहा है कि नतीज उनके पक्ष में होंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया को पता चल जाएगा 10 नवंबर को की परिणाम क्या हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल ?
एग्जिट पोल में संकेत साफ हैं कि बीजेपी विधानसभा उपचुनाव में क्लीप स्विप करेगी। भाजपा राजराजेश्वरी नगर और सिरा उपचुनाव दोनो जगह के एग्जिट पोल में जीत हासिल चुकी है। राजराजेश्वरी नगर और सिरा उपचुनाव दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3 नवंबर को क्रमश: 82.31 प्रतिशत और 45.24 प्रति मतदान हुआ था।
अगस्त में जेडी (एस) के विधायक बी सत्यनारायण की मौत के बाद सिरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। जबकि आर आर नगर सीट दलबदल विरोधी दल के तत्कालीन कांग्रेस विधायक की अयोग्यता के कारण खाली हो गई थी। बीजेपी, जिसने कभी सिरा सीट नहीं जीती थी उसने पूर्व कांग्रेस सांसद सी पी मुदलगिरियप्पा के बेटे रेडियोलॉजिस्ट डॉ, सी एम राजेश गौड़ा जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उनको मैदान में उतारा था।