कर्नाटक में जल संकट पर येदियुरप्पा ने CM कुमार स्वामी पर कसा तंज, कहा- कर रहे हैं राजनीतिक ड्रामा
भाजपा कर्नाटक के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने जल संकट को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।
बेंगलुरु,एएनआइ। देश में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का जहां घर से निकला मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ हिस्सों में जल संकट गहराने लगा है। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही हाल है। भाजपा कर्नाटक के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने जल संकट को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब राज्य के कई गांवों में सूखा पड़ रहा है। ऐसे में जल संकट का समाधान करने की बजाए वह स्कूल और गांवों में जाकर राजनीतिक ड्रामा कर कर रहे हैं। यह सब काम नहीं आने वाला है।
कर्नाटक में पानी की गंभीर कमी को देखते हुए सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील देना बंद कर दिया है।गौरतलब है कि लगातार बढ़ते तापमान से देश में पानी को लेकर हालात बदतर होते जा रहे हैं। भारत के पश्चिम और दक्षिण के कई राज्यों में जलसंकट गहराता जा रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, चेन्नई, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान में ताल-तलैया सूखे पड़े हैं।
वहीं गर्मी की तपिश ऐसी बढ़ी हुई है कि कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के अनेक शहर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि नीति आयोग की एक नई रिपोर्ट में जलस्रोतों के उचित प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा गया है कि 2020 तक भारत के 21 शहरों में जलस्तर की कमी हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप