मध्य प्रदेश: फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए कमलनाथ, कहा- मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं
शुरू से ही मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ की कुर्सी खतरे में बनी हुई थी। वहीं अब कमलनाथ ने दावा किया है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और वो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री यहां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कहा है कि सरकार की योजनाओं को हम जनता तक पहुंचा पाए, लेकिन यह चुनाव अफवाहों का चुनाव रहा है।
कार्यक्रम में कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी सिंह देव सहित अन्य ने सरोज कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्व. अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह मध्य प्रदेश में पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वह हार गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप