Move to Jagran APP

कैलाश सत्यार्थी बोले - गोडसे ने गांधी के शरीर को मारा था, लेकिन प्रज्ञा ने उनकी आत्मा की हत्या की

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि प्रज्ञा जैसे लोग आत्मा अहिंसा शांति सहिष्णुता और भारत की आत्मा को मार रहे हैं। भाजपा को उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 01:44 PM (IST)
कैलाश सत्यार्थी बोले - गोडसे ने गांधी के शरीर को मारा था, लेकिन प्रज्ञा ने उनकी आत्मा की हत्या की
कैलाश सत्यार्थी बोले - गोडसे ने गांधी के शरीर को मारा था, लेकिन प्रज्ञा ने उनकी आत्मा की हत्या की

नई दिल्ली, पीटीआइ। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी के शरीर को मारा था, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं। भाजपा नेतृत्व को उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए।

loksabha election banner

उनकी यह टिप्पणी मालेगांव विस्फोट की आरोपित और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की  एक चुनावी रैली में 'देशभक्त' बताने के बाद आई है। हालांकि, प्रज्ञा ने बाद में अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि वह गांधी जी  का सम्मान करती हैं और देश के लिए उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता।

सत्यार्थी ने ट्वीट किया 'गोडसे ने गांधी के शरीर को मार दिया था, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ अहिंसा,शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा कर रहे हैं। गांधी जी सभी शक्ति और राजनीति से ऊपर हैं। भाजपा नेतृत्व को किसी भी छोटे लाभ के अपने हितों को त्याग कर राज धर्म के निभाना चाहिए और प्रज्ञा को पार्टी से तुरंत निकाल देना चाहिए।'

गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। इसके बाद प्रज्ञा ने गुरुवार को उनको जवाब देते हुए कहा था, 'गोडसे एक देशभक्त था, एक देशभक्त है, और एक देशभक्त रहेगा। जो लोग उसे आतंकवादी कहते हैं, उन्हें अपने भीतर देखना चाहिए, उन्हें इस चुनाव में जवाब मिलेगा।'  हालांकि, भाजपा के इससे अपना पल्ला झाड़ लिया था, जिसके बाद प्रज्ञा ने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर शुक्रवार को कहा था कि वह गोडसे को सच्चा देशभक्त कहने के लिए ठाकुर को कभी माफ नहीं करेंगे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.