विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CJI गोगोई आज दिलाएंगे जस्टिस महेश्वरी, जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 17 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:21 AM (IST)

कोलेजियम ने 10 जनवरी को जस्टिस महेश्वरी और जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए जाने की संस्तुति की थी।

CJI गोगोई आज दिलाएंगे जस्टिस महेश्वरी, जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ
CJI गोगोई आज दिलाएंगे जस्टिस महेश्वरी, जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ

नई दिल्ली, प्रेट्र। कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दिनेश महेश्वरी और दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना बतौर सुप्रीम कोर्ट जज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शपथ लेंगे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई अपने कक्ष में दोनों नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाएंगे। जस्टिस महेश्वरी और जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए जाने संबंधी अधिसूचना सरकार बुधवार को ही जारी कर चुकी है।

कोलेजियम में शामिल चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एके सीकरी, एसए बोबडे, एनवी रमन्ना और अरुण मिश्रा ने 10 जनवरी को जस्टिस महेश्वरी और जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए जाने की संस्तुति की थी।

हालांकि, इससे पहले 12 दिसंबर 2018 को हुई कोलेजियम की बैठक में राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र मेनन के नामों पर विचार किया गया था, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका था।

इस बीच कोलेजियम के एक सदस्य जस्टिस एमबी लोकूर 30 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह जस्टिस अरुण मिश्रा कोलेजियम में शामिल हुए। 10 जनवरी को हुई बैठक में पूर्व में चर्चित नामों पर विचार नहीं किया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।