'यह विपक्ष का ड्रामा, कांग्रेस के पतन के ताबूत में ठोकेगा आखिरी कील', जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आइएनडीआइए की रैली को 'बेवकूफी भरा ड्रामा' करार दिया, आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ...और पढ़ें
-1793556358410_m.webp)
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला (फाइल फोटो)
HighLights
नड्डा ने आइएनडीआइए रैली को 'बेवकूफी भरा ड्रामा' बताया।
राहुल गांधी पर 1984 दंगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप।
रैली को कांग्रेस के राजनीतिक पतन की आखिरी कील कहा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को आइएनडीआइए की रैली को 'बेवकूफी भरा ड्रामा' करार दिया और आरोप लगाया कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी पर दिल्ली में प्रदर्शन करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है।
उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र को अराजकता एवं अव्यवस्था के हवाले करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और यह कांग्रेस के राजनीतिक पतन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
नड्डा ने पत्रकारों से कहा, 'दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाने की साजिश रचकर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाना, त्योहारों के मौसम में दिल्ली के दुकानदारों व व्यापारियों की कमाई पर बुरा असर डालना और देश को बदनाम करना भी इस रैली के अन्य उद्देश्य हैं।'
नड्डा ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और यहां दंगों की राजनीति नहीं, बल्कि संविधान और जनादेश से देश चलेगा। राहुल गांधी ध्यान से सुन लें कि वह एक नवंबर के काले इतिहास को छिपा नहीं सकते। दिल्ली के व्यापारियों के आंसुओं का जवाब देने से बच नहीं सकते।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के 'राजनीति के माडल' के पहले चरण में झूठ बोलना और अफवाहें फैलाना, दूसरे चरण में सड़कों पर अराजकता व अशांति पैदा करना, तीसरे चरण में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और चौथा चरण में विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)