विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेहतर होगा कि आप राजनीति छोड़ दें', परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट के समर्थन से भड़के संजय राउत

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:03 PM (IST)

शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने परिसीमन विधेयक पर समर्थन को लेकर एनसीपी (शरद पवार गुट) के रुख की आलोचना की है।

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट के समर्थन से भड़के संजय राउत (फोटो- पीटीआई)।

 परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट के समर्थन से भड़के संजय राउत (फोटो- पीटीआई)।

HighLights

  1. राउत ने एनसीपी (एसपी) से परिसीमन बिल पर पुनर्विचार को कहा।

  2. अमित शाह के पुराने वीडियो से शरद पवार पर साधा निशाना।

  3. एनसीपी (एसपी) के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जनता करेगी खारिज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने परिसीमन विधेयक समर्थन देने के मुद्दे पर फिर से एनसीपी (शरद पवार गुट) से विचार करने को कहा है। राउत ने बीजेपी के साथ जाने को लेकर एनसीपी (एसपी) की आलोचना करते हुए एक वीडिया भी टैग किया है। अपने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो को उन्होंने सुप्रीया सुले, जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड और रोहित पवार को टैग भी किया है।

संजय राउत ने अपने पोस्ट पर कहा कि "क्या आप इस आदमी का समर्थन कर रहे हैं? बेहतर होगा कि आप राजनीति छोड़ दें।" इससे पहले एनसीपी ने अपने आधिकारिक स्टैंड में परिसीमन विधेयक के पक्ष में आकर उसे सपोर्ट करने की बात कही। इसी पर सारा विपक्ष एनसीपी (एसपी) से अपने मुद्दे पर फिर से विचार करने को कह रहा है।

एनसीपी को टैग किया अमित शाह का वीडियो

जिस वीडियो को टैग कर राउत ने पवार गुट के एनसीपी से अपने राजनीतिक रुख पर पुनर्विचार करने को कहा है उसमें अमित शाह का एक बयान है जो एनसीपी के विरोध में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुराने वीडियो वो एक जनसभा में बोल रहे हैं। इसमें अमित शाह एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या कहा था शाह ने

वीडियो में शाह ने कहा, "अगर भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार का कोई सबसे बड़ा सरगना है, तो वह शरद पवार हैं। इस बारे में मेरे मन में कोई संदेह नहीं है। अब आप हम पर क्या आरोप लगा रहे हैं? इस देश में, अगर किसी ने किसी सरकार के भीतर भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का काम किया है, तो वह शरद पवार, आपने किया है; मैं यह बात खुलेआम और पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता हूं।"

जनता खारिज करेगी फैसला

राउत की यह टिप्पणी तब आई है, जब उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने के NCP (SP) के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण और एकतरफा फैसला बताया, जिसे महाराष्ट्र की जनता खारिज कर देगी। इससे पहले शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून का मकसद लोकतंत्र को कमजोर करना और बीजेपी को मजबूत बनाना है।

परिसीमन बिल पर DMK ने किया समर्थन देने का फैसला तो कांग्रेस में मची हलचल, स्टालिन से मिलने चेन्नई जाएंगे सोनिया-राहुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।