Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के कुछ दिन पहले ही 'डिलीट' हुआ कांग्रेस का यूट्यूब चैनल, पार्टी में मचा हड़कंप

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 05:10 PM (IST)

    कांग्रेस ने कहा कि हमारा YouTube चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस को डिलीट कर दिया गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर् ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस का यूट्यूब चैनल हुआ डिलीट ।

    नई दिल्ली, एजेंसी। अब से कुछ ही दिनों में कांग्रेस देशभर में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने वाली है। इससे पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट करके दी। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा YouTube चैनल 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' को डिलीट कर दिया गया। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही पार्टी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे कि इसका क्या कारण है। तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से ऐसा हुआ है। हमें जल्द ही यूट्यूब पर वापस लौटने की उम्मीद है।

    7 सितंबर से शुरू हो रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

    बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।

    150 दिन तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

    पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रमुख वजह समाज से नफरत को खत्म करना बताया है। इस यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। यह यात्रा करीब 150 दिनों तक चलेगी।

    सभी कांग्रेस नेताओं ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल फोटो

    इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेताओं में बेहद उत्साह है। ट्विटर पर सभी कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा लिया है। मंगलवार को इस यात्रा का लोगो, नारा और थीम के लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन, आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।'