विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक पीएम को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्मीर नहीं, अपने देश पर ध्यान दें इमरान

By Vikas JangraEdited By:
Published: Tue, 23 Oct 2018 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 12:42 AM (IST)

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर ट्वीट का करारा जवाब दिया है।

पाक पीएम को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्मीर नहीं, अपने देश पर ध्यान दें इमरान
पाक पीएम को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्मीर नहीं, अपने देश पर ध्यान दें इमरान

नई दिल्ली [जेएनएन]। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर ट्वीट का करारा जवाब दिया है। दरअसल, सोमवार को इमरान खान ने कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताया था और कहा था कि भारत निर्दोष कश्मीरियों को मार रहा है। 
इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा उनके ट्वीट में की गई टिप्पणियां बेहद खेदजनक हैं। भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय, पाकिस्तान नेतृत्व को अपने मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान, भारत और उसके अन्य पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादियों और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के बजाय आतंकवाद और आतंकवाद के बुनियादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके इस क्षेत्र के लोगों के हितों की सेवा करे।'

इससे पहले इमरान खान ने ट्वीट कर इमरान खान ने कहा था, 'भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नए चक्र की कड़ी निंदा करते हैं। समय आ गया है कि भारत यह समझे कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की इच्छा के तहत कश्मीर मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

इमरान खान की यह टिप्पणी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर एक विस्फोट में छह नागरिकों के मारे जाने के एक दिन बाद आई। रविवार को कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे जबकि वहां मुठभेड़ के बाद हुए एक विस्फोट में छह नागरिक मारे गए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।