विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, PM मोदी ने कप्तान और कोच से की बात

By Manish PandeyEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 03:10 PM (IST)

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए कांस्य पदक को ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया।
भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया।

नई दिल्ली, एएनआइ। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर पीएम ने कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बात की और टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहगमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारतीय टीम को बधाई दी है। 

फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मनप्रीत से कहा कि इतिहास लिखने के लिए आप सभी पर देश को गर्व है। पीएम मोदी से बात करने के बाद मनप्रीत ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे से भी बात की। इससे पहले पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ' ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली एतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, 'प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।'

ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है। 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे एतिहासिक जीत बताते हुए कहा, '41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी।'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।