विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India China Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र सरकार पर तंज, पूछा- चाइना पर चर्चा कब?

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 17 Dec 2022 12:39 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तवांग मुद्दे पर सरकार को घेरा है। खरगे ने कहा कि डोकलाम से लेकर जमफेरी ...और पढ़ें

India China Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र सरकार पर तंज
India China Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र सरकार पर तंज

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ झड़प को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। संसद के अंदर या बाहर, कांग्रेस हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चीन के मुद्दे पर जुबानी तीर छोड़ा है।

खरगे ने सरकार से चीन के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की है। खरगे ने ट्वीट कर चीन डोकलाम से लेकर जमफेरी रिज तक अपना निर्माण कर रहा है। पूर्वोत्तर भारत प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी कॉरिडोर खतरे में है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा है कि चाइना से चर्चा कब होगी।

संसद में तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल संसद में तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। कई सांसद चर्चा के लिए नोटिस भी दे चुके हैं। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा था। तवांग मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान भी दे चुके हैं।

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना पर दिए गए बयान के बाद भाजपा भी हमला बोलने से नहीं चूक रही है। दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, केंद्र सरकार सच को स्वीकार करने के बजाए इसे छिपा रही है। राहुल ने ये भी कहा था कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों को पीट रहा है।

सेना का मनोबल क्यों तोड़ रहे 'जयचंद'

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते और भाजपा को भारत की सेना पर गर्व है, जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उस समय पर भारत के 'जयचंद' राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Tawang Clash: सेना पर राहुल गांधी के बयान से सियासी बवाल, BJP बोली- सेना का मनोबल क्यों तोड़ रहे 'जयचंद'

गलवान हो या फिर तवांग, हमारे जवानों ने वीरता और पराक्रम को साबित किया: राजनाथ सिंह