Move to Jagran APP

Independence Day Speech: पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन, लोगों से कहा- महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलिए, उनका सम्मान करिए

Independence Day Speech पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में लोगों से महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने उनका सम्मान करने और नारी शक्ति का समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का गौरव भारत के सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By Achyut KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:40 PM (IST)
Independence Day Speech: पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन, लोगों से कहा- महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलिए, उनका सम्मान करिए
Independence Day Speech: पीएम मोदी ने लोगों से महिलाओं का सम्मान करने का अनुरोध किया (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में 'महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने' का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि भारत के सपनों को पूरा करने के लिए नारी शक्ति का गौरव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से नारी शक्ति का समर्थन करने का भी अनुरोध किया।

loksabha election banner

महिलाओं का सम्मान करें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरा हर भारतीय से एक अनुरोध है। क्या हम रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता को बदल सकते हैं। नारी शक्ति का गौरव भारत के सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने भाषण और आचरण में कुछ भी न करें, जो महिलाओं की गरिमा को कम करता है।

महिलाओं का सम्मान भारत के विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारत के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमें अपनी नारी शक्ति का समर्थन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या विज्ञान, देश की महिलाएं शीर्ष पर हैं। खेल हो या युद्ध का मैदान, भारत की महिलाएं एक नई क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी शक्ति कानून, शिक्षा, विज्ञान और पुलिस सहित जीवन के हर पहलू में एक नए सामर्थ्य और नए विश्वास के साथ सिरमौर नजर आ रही है।

महिलाओं की ताकत को याद कर गर्व से भर जाता है हर भारतवासी

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतवासी गर्व से भर जाता है जब वे भारत की महिलाओं की ताकत को याद करते हैं- चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई हों, झलकारी बाई हों, चेन्नम्मा हों या फिर बेगम हजरत महल.

पीएम मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

लाल किले में अपने भाषण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेश में विकसित होवित्जर तोप, ATAGS द्वारा 21 तोपों की सलामी के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद हेलिकाप्टर से फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की गई। इससे पहले, पीएम मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.