छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों के दौरान सरकार ने आम लोगों और किसानों का शोषण किया है।
रायपुर, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद अपनी पहली जनसभा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां किसान हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने आम लोगों और किसानों का शोषण किया है। राहुल ने कहा कि मैं झूठे वादे नहीं करता। अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
राहुल ने लगाए यह आरोप
अपने भाषण के दौरान राहुल बेहद आक्रामक मोड में नजर आए। उन्होंने कहा कि मेहुल चौकसे ने अस्र्ण जेटली की बेटी के खाते में करोड़ों स्र्पये डाले। आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट में यह खाते डाले गए। राहुल ने आरोप लगाया कि विजय माल्या और नीरव मोदी को देश छोड़कर भागने में सरकार ने मदद की।
देश के चौकीदार ने देश को लगाया चूना
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए राहुल ने कहा कि जो खुद को देश का चौकीदार बताते हैं, उन्होंने ही देश को राफेल डील के जरिए करोड़ों का चूना लगाया। 526 करोड़ स्र्पयों में जो डील तय की गई थी उसके लिए 1600 करोड़ स्र्पये का भुगतान किया गया। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड से प्लेन सप्लाई का ठेका छीनकर इसे अनील अंबानी की कंपनी को दिया गया।
एनजीओ के प्रतिनिधियों से भी की मुलाकात
राहुल ने यहां प्रदेश में कार्यरत 40 एनजीओ के प्रतिनिधियों और सर्व समाज के नेताओं से भी चुनावी रण्ानीति पर चर्चा की। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, रविन्द्र चौबे सहित कई नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राहुल शाम 7.50 बजे के नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। साइंस कॉलेज मैदान में 15 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय के अध्यक्ष ने सभा की। इसके पहले 2003 के चुनाव के पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा हुई थी।