Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है', हलफनामा मांगने पर चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 01:21 PM (IST)

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोला। कर्नाटक में वोट अधिकार रैली में उन्होंने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है और इसे बचाना होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वेबसाइट बंद कर रहा है क्योंकि जनता के सवालों से उनकी पोल खुल जाएगी।

    Hero Image
    हलफनामा मांगने पर चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी। (फोटो- एएनआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। कर्नाटक में 'आयोजित वोट अधिकार रैली' में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी करना संविधान के साथ धोखा है। हर हाल में संविधान को बचाना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी दें कि रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन अब देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान में महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है। वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।

    'चुनाव आयोग मेरे से मांग रहा शपथ पत्र'

    इसी बीच राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा चुनाव आयोग मेरे से एफिडेविट मांगता है। मैंने संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है। आज जब भारत की जनता हमारे डेटा को लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर रही है, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी है।

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि आयोग जानता है कि देश की जनता ने जब इसी डेटा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी।

    'देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार'

    इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा था, पहले लोकसभा चुनाव थे, फिर महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव। महाराष्ट्र में, भारत गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है, यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया। (इनपुट एएनआई के साथ)

    यह भी पढ़ें: 'वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी', वोट चोरी वाले आरोप पर राहुल गांधी का नया वीडियो; क्या-क्या कहा?

    यह भी पढे़ें: 'शपथ पत्र पर साइन करें या देश से माफी मांगें', वोट चोरी वाले आरोप पर राहुल गांधी को EC की चुनौती