विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nagaland Assembly Elections: आज नगालैंड के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 20 Feb 2023 10:55 AM (IST)

Nagaland Assembly Elections केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नगालैंड पहुंचेंगे। मोन टाउन सीट से ...और पढ़ें

आज नगालैंड के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
आज नगालैंड के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

दीमापुर (नागालैंड), एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नगालैंड पहुंचेंगे। मोन टाउन सीट से भाजपा उम्मीदवार चेओंग कोन्याक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शाह सोमवार को दोपहर  करीब साढ़े तीन बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम 10,000 से अधिक की भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि शाह का मंगलवार को नागरिक समाज संगठनों के नेताओं के अलावा अलग पूर्वी नगालैंड की मांग करने वाले संगठनों के सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किन समूहों से मिलेंगे।

अलग राज्य की मांग करने वाले संगठनों के नेताओं से मिलेंगे अमित शाह

भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि 'सीमांत नागालैंड' राज्य की मांग करने वाले संगठनों के नेताओं का शाह के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनसे मिलने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, 'हम एक अलग राज्य की उनकी मांग पर चर्चा की उम्मीद करते हैं। लेकिन हमें अभी और विवरण नहीं पता है।'

नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें- Nagaland News: नगालैंड में चुनाव पूर्व हिंसा में पांच लोग घायल, एनपीपी और एलजेपी समर्थक आपस में भिड़े

यह भी पढ़ें- Meghalaya Assembly Election: PM की रैली के लिए स्टेडियम की मंजूरी देने से इनकार, भाजपा ने उठाए कई सवाल